{"_id":"623ec99b5bff767ed4343b6d","slug":"traders-expressed-happiness-over-yogi-re-election-as-chief-minister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: व्यापारियों ने योगी के दोबारा मुख्यमंत्री चुने जाने पर जताई खुशी, बोले- अब सभी सुरक्षित है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: व्यापारियों ने योगी के दोबारा मुख्यमंत्री चुने जाने पर जताई खुशी, बोले- अब सभी सुरक्षित है
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:36 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश की कमान एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ के हाथों में आने से व्यापारियों में काफी खुशी है। उनका मानना है कि योगी के हाथों में प्रदेश की कमान आने से व्यापारी समाज व आमजन सभी सुरक्षित हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद शहर के व्यापारियों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। हालांकि, व्यापारी इस बार विधानसभा की जीत को पहले से ही तय मान रहे थे। उनके मुताबिक, शहर क्या प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के असर के सामने विपक्ष कहीं ठहरता ही नजर आया था। इसकी झलक एक बार फिर शपथ ग्रहण में देखने को मिली।
Trending Videos
प्रदेश की जनता का विश्वास योगी के साथ
प्रदेश की जनता का विश्वास योगी और उनके सुशासन के साथ है। इसी का नतीजा है कि एक बार फिर रिकॉर्ड मतों से भाजपा की जीत हुई। पिछले पांच साल में सबसे अच्छा रहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं हुआ। विश्वास है कि आगे भी नहीं होगा। -राजेश नेभानी, अध्यक्ष चेंबर ऑफ टेक्सटाइल्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षित माहौल मिला, आगे भी मिलेगा
व्यापारियों को योगी और भाजपा राज में सुरक्षा के साथ बेहतर व्यापार का माहौल मिल सका। व्यापारियों में काफी खुशी है। हमें विश्वास है कि आगे भी ऐसा ही माहौल रहेगा। योगी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने से पूर्वांचल समेत पूरे प्रदेश का विकास होगा।-अनूप किशोर अग्रवाल, चैंबर ऑफ ट्रेडर्स
गोरखपुर की भी अलग पहचान बनी
योगी के मुख्यमंत्री बनने से गोरखपुर की पहचान पूरे देश में अलग बनी है। बनारस, अयोध्या, मथुरा के बाद अब गोरखपुर भी देश-विदेश के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहता है। गोरखनाथ मंदिर, बुढ़िया माई, बुढ़िया माई मंदिर के साथ घूमने के लिए चिड़ियाघर और तारामंडल का किनारा भी लोगों को खूब भाता है। -सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना, वरिष्ठ व्यापारी नेता
व्यापारियों को योगी और भाजपा पर पूरा भरोसा
विपक्ष के लोग लगातार व्यापारियों के बीच शंकाएं पैदा करते रहे। लेकिन, व्यापारियों का योगी आदित्यनाथ पर से भरोसा डिगा नहीं। एक बार फिर से योगी ने मुख्यमंत्री की शपथ ली है। हमें विश्वास है कि अब सभी व्यापारी पहले से और सुरक्षित कर व्यापार को आगे बढ़ा सकेंगे। -मणिनाथ गुप्ता, महानगर अध्यक्ष पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल
शपथ ग्रहण में भी, आएंगे फिर योगी जी गाने की धूम रही
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ के बीच शहर की दुकानें, गली, चौराहों पर आएंगे फिर योगी जी गाना काफी सुनाई दिया। योगी के शपथ ग्रहण के बीच शहर की दुकानों, रेस्तरां व अन्य स्थानों पर लोग इस गाने को खूब सुनाई दिए। लोगों के अंदर शपथ ग्रहण का अलग क्रेज देखने को मिला। -मनीष सक्सेना, युवा व्यापारी नेती
सरकार और योगी ने व्यापारियों का ख्याल रखा
व्यापार के लिए भाजपा का शासन सभी व्यापारियों के लिए काफी सुगम रहा है। हम सभी का विश्वास पहले से ही जब योगी सांसद थे, तब उनके साथ था। मुख्यमंत्री बनने के बाद परिवार की तरह उन्होंने सभी व्यापारी वर्ग का ख्याल रखा। अब एक बार फिर योगी मुख्यमंत्री बनकर सभी व्यापारियों व प्रदेश की जनता के बीच हैं। -गोपाल जायसवाल, गोरखपुर किराना कमेटी
योगी फिर मुख्यमंत्री बने, गर्व का विषय
व्यापारी वर्ग के साथ आम जनों के लिए योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री बनना गर्व का विषय है। व्यापारियों इस सरकार और योगी के नेतृत्व में खुद को सुरक्षित और महफूज मानते हैं। व्यापार काफी सुगमता से होता है। हमें गर्व है कि एक बार फिर से योगी मुख्यमंत्री की शपथ लेकर हम सभी के बीच आए हैं। -पुष्पदंत जैन, वरिष्ठ व्यापारी नेता
व्यापारियों में काफी प्रसन्नता
भाजपा की जीत से सभी व्यापारियों में खुशी है। योगी आदित्यनाथ के दोबारा शपथ लेने के बाद अब प्रदेश में व्यापारियों को अपने व्यवसाय के लिए सुरक्षा के साथ बेहतर बाजार मिल सकेगा। योगीराज में नई नई योजनाएं आएंगी, जो प्रदेश को ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। -संजय सिंघानियां, अध्यक्ष चेंबर ऑफ कामर्स
सभी का विश्वास रहा कि योगी फिर मुख्यमंत्री बने
प्रदेश में लगभग सभी व्यापारी वर्गों ने भाजपा और योगी में विश्वास जताया है। ये विश्वास ही था कि भाजपा की सरकार बनने के साथ एक बार फिर योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। व्यापारी वर्ग के साथ आम लोगों का विश्वास योगी सरकार के साथ बढ़ते गया है। -राजीव रस्तोगी, अध्यक्ष चेंबर ऑफ टेक्सटाइल्स
दुकान पर मिठाई खिलाकर जताई खुशियां
योगी आदित्यनाथ के दोबारा शपथ लेकर मुख्यमंत्री बनने पर प्रतिष्ठान पर केक, मिठाइयां बांटी। दुकान पर ही भाजपा की जीत और योगी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर होर्डिंग लगाकर प्रसन्नता जताई। प्रदेश के लिए यह खुशी का पल है। अपने शहर की पहचान आज विश्वस्तर पर बढ़ गई है। -शमशाद अहमद खान, अध्यक्ष नव व्यापार मंडल