{"_id":"6a5402632f9ca1b6970f858d","slug":"two-brothers-beaten-up-following-a-dispute-at-a-lock-and-key-shop-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1383311-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ताला-चाबी की दुकान पर विवाद के बाद दो भाइयों की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ताला-चाबी की दुकान पर विवाद के बाद दो भाइयों की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। पीपीगंज मुख्य बाजार में रविवार दोपहर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरहटा निवासी विपिन साहनी (32) रविवार दोपहर पीपीगंज स्थित एक ताला-चाबी की दुकान पर चाबी बनवाने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दुकानदार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर विपिन और उसके छोटे भाई मनीष कुमार (25) की पिटाई कर दी। विपिन के कपड़े भी फाड़ दिए गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मारपीट के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।