फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two electricity poles snapped; power supply disrupted in areas connected to the Golghar feeder.

Gorakhpur News: विश्वविद्यालय के पास पेड़ गिरने से 11 केवी तार व पोल टूटा, 500 घरों व प्रतिष्ठानों की बिजली गुल

Sun, 02 Aug 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 02 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Two electricity poles snapped; power supply disrupted in areas connected to the Golghar feeder.
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के पास शनिवार शाम एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से 11 केवी विद्युत लाइन के दो पोल टूट गए और बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते गोलघर विद्युत उपकेंद्र से संचालित एक फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे करीब 500 घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अंधेरा छा गया। शनिवार होने के कारण गोलघर बाजार और आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी बिजली कटी रही।
विज्ञापन


पेड़ गिरने से सड़क पर यातायात भी प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर हटाने का कार्य शुरू किया। वहीं बिजली विभाग की टीम भी आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गई, लेकिन सड़क पर पेड़ पड़े होने के कारण क्षतिग्रस्त पोल और तारों की मरम्मत का काम शुरू नहीं हो सका। रात 12:20 बजे तक पेड़ पूरी तरह नहीं हटाया जा सका था, जिससे बिजली आपूर्ति बहाल होने में देरी हुई।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से घरों में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। वहीं कई दुकानों और प्रतिष्ठानों का काम भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक पेड़ गिरने की तेज आवाज से आसपास अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलघर विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ अमित पटेल ने बताया कि पेड़ गिरने से गोलघर फीडर की 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। नगर निगम द्वारा पेड़ हटाए जाने के बाद टूटे पोल बदलने और तारों को जोड़ने का कार्य युद्धस्तर पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग की टीमें देर रात तक मौके पर मौजूद है और आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed