{"_id":"6a4630d8851dab672d0ac08a","slug":"up-news-body-returned-from-venezuela-found-missing-organs-deoria-postmortem-sparks-probe-2026-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: वेनेजुएला से लाए गए युवक की लाश के 21 अंग गायब, देवरिया में हुए पोस्टमार्टम में आई चौंकाने वाली रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वेनेजुएला से लाए गए युवक की लाश के 21 अंग गायब, देवरिया में हुए पोस्टमार्टम में आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
Thu, 02 Jul 2026 03:29 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:29 PM IST
सार
वेनेजुएला से लाए गए युवक के शव के 21 अंग गायब मिले हैं। देवरिया में हुए पोस्टमार्टम में चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। युवक की हृदयाघात से मौत बताई गई थी। भलुअनी क्षेत्र के राकेश मर्चेंट नेवी में काम करते थे।
विज्ञापन
राकेश की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेनेजुएला से लाए गए देवरिया के भलुअनी क्षेत्र के एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में 21 अंग गायब मिले हैं। वेनेजुएला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी। शव आने के बाद घर वालों के संदेह जताने पर जिला प्रशासन के आदेश पर हुए पोस्टमार्टम में चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई।
भलुअनी क्षेत्र के लंगड़ा बाजार के रहने वाले राकेश चौहान (33) मर्चेंट नेवी में काम करते थे। सात मई को कंपनी की ओर से परिवार को फोन करके जहाज पर हादसे में राकेश के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना दी गई। बाद में बताया गया कि हृदयाघात से उनकी मौत हो गई है।
मौत के करीब एक महीने बाद चार जून को राकेश का शव उनके गांव लाया गया। वेनेजुएला से जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी। शव की हालत देखकर परिवार के लोगों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। पत्नी रंजना ने राकेश के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम से गुहार लगाई।

इसके बाद डीएम ने सीएमओ को पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राकेश की दोनों किडनी, हृदय, मस्तिष्क और फेफड़ों समेत शरीर के 21 अंग गायब बताए गए हैं।
परिवार के लोगों ने राकेश की हत्या और तस्करी के लिए अंग निकाले जाने की आशंका जताई है। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ पूरी सहानुभूति के साथ पुलिस खड़ी है। परिवार के लोगों की हर संभव मदद की जाएगी।
पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार
राकेश की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। उनका छह माह का एक बच्चा ऋत्विक है। पत्नी रंजना चौहान ने आशंका जताई कि राकेश के अंगों को निकालकर तस्करी की गई है। राकेश के हादसे में घायल होने की सूचना मिलने से शव लाए जाने तक का घटनाक्रम बयां करते हुए रंजना भावुक हो उठीं। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विदेश मंत्रालय को ईमेल भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

राकेश के घर वालों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घर वाले के आरोपों को देखते हुए पोस्टमार्टम करने वाली टीम के विशेषज्ञों से सलाह लेकर इस मामले में विधिक कार्रवाई कराई जाएगी।- राजेश चतुर्वेदी, सीओ बरहज