फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP News Husband Allegedly Tried to Strangle bride During Honeymoon Over Her Period FIR Registered

UP: हनीमून पर दुल्हन को पीरियड आया तो भड़क गया पति, होटल में किया ये घिनौना काम; 45 दिन में टूटी युवती की शादी

Sun, 16 Aug 2026 03:42 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 16 Aug 2026 03:42 PM IST
सार

गोरखपुर की रहने वाली एक महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि हनीमून पर पीरियड आया तो पति भड़क गया। होटल में गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। दिल्ली आने पर ससुरालवालों ने 45 दिन में ही उत्पीड़न करते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
UP News Husband Allegedly Tried to Strangle bride During Honeymoon Over Her Period FIR Registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

शादी के बाद अंडमान निकोबार में हनीमून... लेकिन वहां खुशियों के बजाय महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट और जानलेवा हमला हुआ। गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके की 28 वर्षीय महिला ने पति पर पीरियड आने से नाराज होकर होटल में लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटने तथा गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


महिला के मुताबिक, होटल कर्मचारियों के हस्तक्षेप से उसकी जान बची। बाद में शादी के महज 45वें दिन उसे ससुराल से निकाल दिया गया। महिला की शिकायत पर एसएसपी के निर्देश के बाद शनिवार रात नौ बजे रामगढ़ताल थाने में दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र निवासी पति निखिल मिश्रा, सास संजू मिश्रा और ननद नेहा पांडेय के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 

शादी में 40 लाख से अधिक खर्च करने का दावा
महिला ने पुलिस को बताया कि 30 मई 2023 को दिल्ली के पटपड़गंज स्थित मैरिज लॉन में निखिल से शादी हुई थी। इससे पहले 30 अप्रैल को गोरखपुर में गोदभराई हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष की मांग पर पिता ने 20 लाख रुपये नकद, हुंडई वेन्यू कार समेत 40 लाख रुपये से अधिक का सामान दिया था।

हनीमून बना विवाद की वजह
महिला के अनुसार, 4 से 12 जुलाई 2023 के बीच पति उसे अंडमान निकोबार ले गया। वहां पीरियड के दौरान तेज दर्द और अधिक रक्तस्राव होने पर वह रोने लगी। आरोप है कि पति भड़क गया और मारपीट करने के बाद गला दबाने लगा। होटल कर्मचारियों के दरवाजा खटखटाने पर उसने महिला को छोड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली लौटने के बाद सास और ननद पर भी प्रताड़ित करने का आरोप है। महिला के मुताबिक 14 जुलाई को उसे घर से निकाल दिया गया। करीब तीन साल तक कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर लगाने के बाद एसएसपी से शिकायत की गई। थाना प्रभारी श्यामा नंद राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed