{"_id":"6a60a7b87adc5daa2b053e68","slug":"up-youth-killed-in-ukraine-family-awaits-abhishek-s-mortal-remains-news-in-hindi-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन में सपने तबाह, अब मिट्टी का इंतजार: अभिषेक ने आखिरी कॉल पर पिता से कही थी ये बात; अधूरा रह गया सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन में सपने तबाह, अब मिट्टी का इंतजार: अभिषेक ने आखिरी कॉल पर पिता से कही थी ये बात; अधूरा रह गया सपना
Wed, 22 Jul 2026 05:21 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 22 Jul 2026 05:21 PM IST
सार
देवरिया के करमेल गांव के अभिषेक (21) की यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर रूस के हमले में मौत हो गई। अभिषेक की मौत से पूरे परिवार के सपने एक झटके में चकनाचूर हो गए।
विज्ञापन
मृतक अभिषेक की फाइल फोटो और घर पर जुटे परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर रूस के हमले में देवरिया के करमेल गांव के अभिषेक (21) की मौत के साथ ही परिवार के तमाम सपने भी तबाह हो गए हैं। इकलौते बेटी की मौत ने मां-बाप को गहरा आघात दिया है।
परिवार के गम में शरीक पूरे करमेल को अभिषेक की मिट्टी का इंतजार है। मंगलवार को स्थानीय विधायक और सांसद ने यूक्रेन से अभिषेक का शव मंगवाने के लिए विदेश मंत्रालय से आग्रह किया है। सांत्वना के शब्दों की भीड़ के बीच अभिषेक की पार्थिव देह के इंतजार में बैठे लाचार परिवार की आंखों में टूटे सपनों का सैलाब है।
विज्ञापन
परिवार के गम में शरीक पूरे करमेल को अभिषेक की मिट्टी का इंतजार है। मंगलवार को स्थानीय विधायक और सांसद ने यूक्रेन से अभिषेक का शव मंगवाने के लिए विदेश मंत्रालय से आग्रह किया है। सांत्वना के शब्दों की भीड़ के बीच अभिषेक की पार्थिव देह के इंतजार में बैठे लाचार परिवार की आंखों में टूटे सपनों का सैलाब है।
विज्ञापन
इस सैलाब में डूबती-उतराती 21 साल की यादें हैं। करमेल निवासी कौशल निषाद की दो बेटियों के बीच इकलौता बेटा अभिषेक था। गांव में एक छोटे से मकान में जिंदगी खुशहाल थी लेकिन परिवार की आर्थिक तंगी और बहनों के हाथ पीले करने की जिम्मेदारी का एहसास अभिषेक को कचोटता रहता था।
इसके लिए उसे रोजगार की राह की तलाश थी। मामा राजकुमार निषाद ने उसे यह राह दिखाई और ओशियन ग्रेस शिपिंग लिमिटेड में नाविक के तौर पर नौकरी दिला दी। परिवार के लोगों के मुताबिक बीते 10 जून को अभिषेक परिवार की दुश्वारियां दूर करने का जज्बा लिए घर से निकला था।
कौशल ने बताया कि 19 जुलाई की शाम आखिरी बार मोबाइल पर बेटे से बात हुई थी। पिता को हौसला देते हुए उसने कहा था कि काम सीख रहा है। उसे अच्छी नौकरी मिल गई है और दोनों बहनों साधना और गुड़िया की शादी धूमधाम से करेगा।
अगले ही दिन 20 जुलाई की शाम कंपनी से सूचना मिली कि यूक्रेन से सीरिया जा रहे जहाज पर रूस ने हमला कर दिया है जिसमें अभिषेक की मौत हो गई है। इसके साथ ही पूरे परिवार के सपने एक झटके में चकनाचूर हो गए।
सांसद-विधायक ने विदेश मंत्रालय से की मदद की सिफारिश
गौरी बाजार। रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद ने विदेश मंत्रालय को पत्र भेजा है और केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान से भी बात की। उन्होंने अभिषेक के परिवार को मदद दिलाने का आग्रह किया है।
गौरी बाजार। रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद ने विदेश मंत्रालय को पत्र भेजा है और केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान से भी बात की। उन्होंने अभिषेक के परिवार को मदद दिलाने का आग्रह किया है।
क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने बताया कि विदेश मंत्रालय को सूचना दे दी गई है। मंगलवार की शाम रुद्रपुर के तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा अभिषेक के घर पहुंचे और परिवार के लोगों से मिलकर हर संभव मदद की बात कही।