फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shankaracharya levels serious allegations against the government in Gorakhpur; 81-day journey concludes.

81 दिन की यात्रा समापन: गोरखपुर में शंकराचार्य का सरकार पर हमला, बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों का हो रहा हनन

Wed, 22 Jul 2026 12:51 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 22 Jul 2026 12:51 PM IST
सार

बुधवार को राम जानकी नगर स्थित एक निजी लॉन में आयोजित प्रेसवार्ता में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि 24 जुलाई को लखनऊ में प्रस्तावित आशीर्वाणी सेना के संकल्प समारोह के लिए एक माह पहले मैदान का शुल्क जमा किया गया था और 15 दिन पहले अनुमति के लिए आवेदन भी दिया गया था, लेकिन अब तक प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन
Shankaracharya levels serious allegations against the government in Gorakhpur; 81-day journey concludes.
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर 81 दिनों तक चली 'गविष्ठि यात्रा' के समापन पर बुधवार को ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी यात्रा और आगामी कार्यक्रमों को प्रशासनिक स्तर पर बाधित करने का प्रयास किया गया तथा लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को राम जानकी नगर स्थित एक निजी लॉन में आयोजित प्रेसवार्ता में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि 24 जुलाई को लखनऊ में प्रस्तावित आशीर्वाणी सेना के संकल्प समारोह के लिए एक माह पहले मैदान का शुल्क जमा किया गया था और 15 दिन पहले अनुमति के लिए आवेदन भी दिया गया था, लेकिन अब तक प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन


उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत बताते हुए आरोप लगाया कि उनके कार्यक्रम को जानबूझकर रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि गविष्ठि यात्रा के दौरान कई स्थानों पर उनके समर्थकों को धमकाया गया और सहयोग करने वालों को प्रशासनिक नोटिस जारी किए गए। इसके बावजूद यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed