{"_id":"6a60875fb585a0a3260267ed","slug":"video-teachers-trained-in-fire-safety-measures-for-protection-during-a-fire-explained-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों को दिया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण, आग लगने पर बचाव के बताए उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों को दिया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण, आग लगने पर बचाव के बताए उपाय
अग्निशमन विभाग ने बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के अटल सभागार में अध्यापकों को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी देने के साथ ही प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार यादव ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय तत्काल सुरक्षित तरीके से लोगों को बाहर निकालना और उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों का सही ढंग से उपयोग करना चाहिए। उन्होंने विभिन्न प्रकार की आग तथा उनके अनुरूप अग्निशमन यंत्रों के इस्तेमाल की जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।