शिक्षा मंत्री से इस्तीफा: नीट पेपर लीक के विरोध में बड़हलगंज में भी छात्रों का प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा
भीम सेवा आश्रम के शैलेन्द्र बौद्ध, इन्द्रजीत बाल्मीकि, अजीत त्रिपाठी, चन्दन राना, जितेन्द्र, प्रवीण विश्वकर्मा, विशाल तिवारी, ज्ञान प्रकाश व धीरज भारती सहित तमाम छात्र सुबह करीब 10 बजे उपनगर स्थित अंबेडकर चौराहे पर छात्र-छात्राओं का जमावड़ा हुआ। यहां से हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर छात्र जुलूस के रूप में निकले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन की गूंज बुधवार को बड़हलगंज में भी सुनाई दी। नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भीम सेवा आश्रम के शैलेन्द्र बौद्ध, इन्द्रजीत बाल्मीकि, अजीत त्रिपाठी, चन्दन राना, जितेन्द्र, प्रवीण विश्वकर्मा, विशाल तिवारी, ज्ञान प्रकाश व धीरज भारती सहित तमाम छात्र सुबह करीब 10 बजे उपनगर स्थित अंबेडकर चौराहे पर छात्र-छात्राओं का जमावड़ा हुआ।
यहां से हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर छात्र जुलूस के रूप में निकले। प्रदर्शनकारी अंबेडकर चौराहे से आर्यनगर, कॉलेज रोड, पटना चौराहा और बाइपास मार्ग होते हुए पुनः बस स्टेशन स्थित अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे, जहां सभा आयोजित कर वक्ताओं ने अपनी बात रखी।
प्रदर्शन को देखते हुए बड़हलगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। जुलूस के आगे-पीछे भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और सभा के बाद छात्र अपने-अपने घरों को लौट गए।