{"_id":"5e4566ff8ebc3ee609015440","slug":"valentine-day-2020-police-alert-for-valentine-day-special-valentine-preperation","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन को लेकर पुलिस की स्पेशल तैयारी, इश्क पर पहरा नहीं पर मर्यादा तोड़ी तो जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलेंटाइन को लेकर पुलिस की स्पेशल तैयारी, इश्क पर पहरा नहीं पर मर्यादा तोड़ी तो जाएंगे जेल
Fri, 14 Feb 2020 11:04 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
वैलेंटाइन डे (file)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैलेंटाइन (14 फरवरी) को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। प्रेमी युगल को पुलिस रोकेगी नहीं, मगर मर्यादा तोड़ने वालों पर पैनी नजर रहेगी। इसके अलावा पार्क में आए लोगों के साथ कोई अभद्रता ना होने पाए, इसकी भी निगरानी पुलिस करेगी। शहर के प्रमुख 13 स्थानों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान, मॉल में भी पुलिस की एंटी रोमियो टीम सक्रिय रहेगी।
जानकारी के मुताबिक, नौका विहार, कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माई मंदिर, लालडिग्गी, पंत पार्क, जुबिली तिराहा, विनोद वन, रेल म्यूजियम आदि जगहों पर पुलिस की मौजूदगी रहेगी। एंटी रोमियो सेल ने बृहस्पतिवार को भी पार्क और मॉल में जाकर चेकिंग की। पुलिस की ओर से यह संदेश दिया गया है कि घूमने फिरने पर किसी को कोई रोक-टोक नहीं है, लेकिन किसी को भी सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इसके अलावा किसी के साथ कोई जोर जबरदस्ती ना होने पाए, इसे लेकर भी पुलिस की सक्रियता रहेगी। प्रमुख चौराहों पर भीड़ को देखते हुए बैरीकेडिंग कराकर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि घूमने निकलने वाले लोगों को कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन
लोगों की सुरक्षा के लिए सभी प्रमुख जगहों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस किसी को परेशान नहीं करेगी, लेकिन कहीं पर भी कोई अमर्यादित काम करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी