{"_id":"6a330647c639cbbfc5096ea8","slug":"violent-clash-between-two-groups-over-a-field-ploughing-dispute-injured-youth-referred-to-pgi-lucknow-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1357053-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खेत जोतने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घायल युवक पीजीआई लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खेत जोतने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घायल युवक पीजीआई लखनऊ रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झंगहा। थाना क्षेत्र के गहिरा गांव में खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थित नेहरू अस्पताल के चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया है। वहीं मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गहिरा गांव में मंगलवार को खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। मामले में देवता मुनि मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी गाटा संख्या 2020 की भूमि पर अवैध कब्जे की नीयत से जवाहर निषाद, रामसजन, राजकुमार निषाद, रामदुलारे, दुर्गेश, रीमा साहनी, मुनीब, गौतम मौर्य समेत अन्य लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे और खेत जोतने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
मारपीट में भोला मिश्र, श्रीकांत मिश्र, उमाकांत मिश्र, रमाकांत मिश्र और आनंद मिश्र समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार ले जाया गया, जहां से भोला मिश्र की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच में सिर में गंभीर चोट पाए जाने पर उन्हें पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
झंगहा पुलिस ने बुधवार को जवाहर निषाद और राजकुमार निषाद को तरकुलहा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीओ चौरीचौरा रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आठ नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।