{"_id":"69cc3d3001890627780c0c6d","slug":"when-the-hawker-asked-for-three-thousand-rupees-he-made-a-stove-near-his-cart-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1275889-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कहां से लाए तीन हजार.....चूल्हा पर पकाने लगीं खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कहां से लाए तीन हजार.....चूल्हा पर पकाने लगीं खाना
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 01 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हाॅकर ने मांगे तीन हजार तो ठेले के पास बना लिया चूल्हा
गोरखपुर। रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गोलघर पार्क रोड पर महराजगंज के बागापार गांव की 50 वर्षीय किरण चूल्हे पर खाना बना रही हैं। हॉकर ने सिलिंडर देने के लिए तीन हजार रुपये मांगे। बोलीं-इतना कहां से दे पाएंगे।
सड़क किनारे सब्जी का ठेला लगाकर परिवार चलाने वाली किरण ने बताया कि करीब 20 दिन पहले गैस सिलिंडर खत्म हो गया था। नया सिलिंडर मांगने पर डिलीवरी करने वाले ने तीन हजार रुपये की मांग कर दी, जिसे देना उनके लिए संभव नहीं है। किरण ने बताया कि सब्जी बेचकर घर का खर्च ही मुश्किल से निकलता है, ऐसे में इतनी बड़ी रकम जुटाना संभव नहीं। वह सुबह घर पर चूल्हे पर खाना बनाती हैं और फिर सिविल लाइंस में ठेला लगाने पहुंच जाती हैं। समय बचाने के लिए उन्होंने ठेले के पास भी छोटा चूल्हा बना रखा है, जहां सब्जी बेचते हुए रात का खाना तैयार कर लेती हैं।
Trending Videos