{"_id":"69c1aae4cfd279280c016f7f","slug":"when-the-truth-was-revealed-the-brides-side-created-a-ruckus-they-had-brought-their-daughter-along-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1267745-2026-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल पास निकला फर्जी IAS: किराए के मकान को अपना बताकर रचाई थी शादी- अब 'फरार' फिर रहा आईएएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल पास निकला फर्जी IAS: किराए के मकान को अपना बताकर रचाई थी शादी- अब 'फरार' फिर रहा आईएएस
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
सार
वधू पक्ष की चचेरी बहन रश्मि ने बताया कि घर देखने गए समय युवक ने मकान और संपत्ति को अपना बताकर परिवार को पूरी तरह धोखा दिया। शादी 11 मार्च को धूमधाम से हुई और दुल्हन विदा होकर इटावा आई। घर पहुंचते ही वधू पक्ष ने मकान की असलियत और प्रीतम की शैक्षणिक योग्यता की जांच की। जानकारी सामने आने पर हंगामा और मारपीट हुई।
फर्जी आईएएस प्रीतम निषाद
- फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विज्ञापन
विस्तार
शहर की युवती से शादी करने वाला फर्जी आईएएस प्रीतम हाईस्कूल पास है। आरोपी किराए के मकान को अपना बताकर शादी रचाई थी। दूल्हे का असली रूप सामने आया तो वधू पक्ष ने विदाई के तुरंत बाद हंगामा किया और बेटी को अपने साथ लेकर शहर आ गए थे। इसका पर्दाफाश पुलिस की जांच में हुआ।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रीतम निषाद उर्फ लल्लू राम, निवासी अंडवा की मड़ैया (थाना बकेवर), इटावा ने गोरखपुर के परिवार को अपने झूठे आईएएस होने का भरोसा दिलाया। उसने इकदिल के लुधियात मोहल्ले में किराये के मकान को अपना बंगला बताकर वधू पक्ष को गुमराह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वधू पक्ष की चचेरी बहन रश्मि ने बताया कि घर देखने गए समय युवक ने मकान और संपत्ति को अपना बताकर परिवार को पूरी तरह धोखा दिया। शादी 11 मार्च को धूमधाम से हुई और दुल्हन विदा होकर इटावा आई। घर पहुंचते ही वधू पक्ष ने मकान की असलियत और प्रीतम की शैक्षणिक योग्यता की जांच की। जानकारी सामने आने पर हंगामा और मारपीट हुई।
वहीं प्रीतम के बहनोई भानु निषाद ने बताया कि प्रीतम पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली शादी औरैया के ग्राम दौलतपुर की शालू नामक लड़की से हुई थी। तलाक नहीं होने के बावजूद दूसरी शादी करना कानूनन अपराध है। थानाप्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।