सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   When villagers gathered, the youth fled and set his bike ablaze.

आदित्य साहनी हत्याकांड : महिला के मायके में साथियों के साथ पहुंचा था आदित्य, विवाद के बाद हुई हत्या

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
When villagers gathered, the youth fled and set his bike ablaze.
विज्ञापन
गोरखपुर। सहजनवां के मिनवां टिकरिया निवासी आदित्य साहनी की हत्या के पीछे अवैध संबंधों का विवाद सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आदित्य का उसके ननिहाल के पड़ोस में रहने वाली एक युवती से संबंध था। युवती की शादी हो चुकी थी लेकिन मायके आने पर आदित्य उससे मिलने पहुंच जाता था। इसे लेकर दोनों पक्षों में पहले भी कई बार विवाद हो चुका था और प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

एसपी नार्थ के मुताबिक, रविवार रात आदित्य अपने साथियों के साथ युवती के मायके पहुंचा था। आरोप है कि वहां उसने महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। टीवी-फ्रिज आदि कीमती सामानों को भी तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आदित्य और उसके साथी भाग निकले। इस दौरान उसकी बाइक गांव में ही छूट गई, जिसे गुस्साए ग्रामीणों ने आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में महिला पक्ष की एक बुजुर्ग महिला समेत कई लोग घायल हो गए। इसमें एक आईसीयू में भर्ती है। परिजन घायलों को अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में आदित्य मिल गया। आरोप है कि लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट के बाद गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में रखकर उसे रस्सी से बांधकर आमी नदी में फेंक दिया गया। मृतक की मां संजू देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनका बेटा ननिहाल से लौट रहा था। कटघर चौराहे के पास आरोपियों ने उसे घेर लिया। पिटाई से बेहोश होने पर बोलेरो में अगवा कर लिया और हत्या के बाद शव नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने तहरीर के आधार पर 13 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका था आदित्य
पुलिस जांच में सामने आया है कि आदित्य साहनी का खजनी क्षेत्र स्थित ननिहाल की युवती से संबंध था। मामला सामने आने पर युवती के परिजनों ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में वह जेल गया था और करीब छह महीने पहले जमानत पर छूटकर बाहर आया था। बताया जा रहा है कि युवती की शादी होने के बाद आदित्य उसके मायके आने पर उससे मिलने पहुंच जाता था, जिससे दोनों पक्षों में तनाव था।

महिला ने बृहस्पतिवार को दर्ज कराई थी छेड़खानी की प्राथमिकी
खजनी क्षेत्र की महिला ने बृहस्पतिवार को आदित्य साहनी के खिलाफ छेड़खानी और जबरन पकड़कर ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि वह पति के साथ मायके जा रही थी, तभी आदित्य ने पीछा किया और सुनसान स्थान पर हाथ पकड़कर जबरन साथ ले जाने की कोशिश की। शोर मचाने पर पति और मायके पक्ष के लोग पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी भाग निकला था। महिला ने बताया था कि आदित्य का उसके मायके में ननिहाल है और वह अक्सर वहां आता-जाता रहता था। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, लेकिन इसी बीच हत्या की वारदात सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed