UP: PRV दीवान को बोलेरो ने कुचला, भीड़ हटाने के दौरान अनियंत्रित गाड़ी ने मारी टक्कर-शरीर पर गंभीर चोटें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेड कांस्टेबल रजनीकांत गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर सड़क से भीड़ को किनारे कर यातायात सुचारु कराने में लगे थे। इसी दौरान देवरिया से गोरखपुर की ओर जा रही एक बोलेरो अनियंत्रित हो गई और उन्हें टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में रजनीकांत का एक पैर टूट गया तथा शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरी बदुरहिया में ट्रेन से युवक के कटने की सूचना पर पहुंचे पीआरवी के एक हेड कांस्टेबल को बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे में उनका एक पैर बुरी तरह टूट गया, जबकि शरीर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बोलेरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार चौरी बदुरहिया में रेलवे ट्रैक पर एक युवक के ट्रेन से कटने की सूचना मिलने पर पीआरवी संख्या 5664 के हेड कांस्टेबल रजनीकांत, कांस्टेबल अनुज शर्मा और चालक कमलेश यादव मौके पर पहुंचे थे। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेड कांस्टेबल रजनीकांत गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर सड़क से भीड़ को किनारे कर यातायात सुचारु कराने में लगे थे। इसी दौरान देवरिया से गोरखपुर की ओर जा रही एक बोलेरो अनियंत्रित हो गई और उन्हें टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में रजनीकांत का एक पैर टूट गया तथा शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मी को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन को घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।