{"_id":"6a84c7e6ab611d46e40fc067","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1422250-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलुआताल। अज्ञात वाहन की टक्कर से सोमवार शाम 65 वर्षीय पानमती की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भिजवा दिया। मंगलवार को पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घटना चिलुआताल थाना क्षेत्र के मारवाड़ी कोठी चौराहे के पास की है। बिशनपुर टोला सप्टहिया निवासी उधम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मां पानमती सोमवार शाम 6:30 बजे दवा लेने पैदल मारवाड़ी कोठी चौराहे की ओर जा रही थीं। वह सड़क की पटरी से होते हुए चौराहे से पहले पुलिया के पास पहुंची थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गईं और गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से वाहन और चालक की पहचान की जा रही है।