{"_id":"6a3307e585a228c0fd0f1c2c","slug":"youth-beats-up-liquor-shop-accountant-over-five-rupees-commotion-ensues-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1357553-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पांच रुपये को लेकर शराब दुकान के मुनीम पर युवक को पीटा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पांच रुपये को लेकर शराब दुकान के मुनीम पर युवक को पीटा, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर थाना क्षेत्र के फातिमा बाईपास स्थित बांसमंडी की देशी शराब की दुकान पर बुधवार रात पांच रुपये फुटकर को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दुकान के मुनीम ने शराब लेने पहुंचे युवक की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया।
जानकारी के अनुसार, जंगल सालिकराम के चारपुरवा निवासी रामभवन निषाद मजदूरी करते हैं। बुधवार रात करीब 8:30 बजे वह घर से लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित देशी शराब की दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने 55 रुपये का शराब का पाउच लिया और भुगतान के लिए 500 रुपये दिए। आरोप है कि दुकान के मुनीम ने 450 रुपये लौटाने के लिए पांच रुपये फुटकर मांगे। रामभवन ने फुटकर नहीं होने की बात कही, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मुनीम ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही रामभवन के परिजन और मोहल्ले के लोग शराब की दुकान पर पहुंच गए। लोगों ने दुकान के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ बढ़ती देख आरोप है कि मुनीम ने दुकान का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को वहां से हटाया। सीओ रवि सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लोगों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शराब दुकान पर अधिक कीमत वसूलने का आरोप
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दुकान पर रात के समय शराब निर्धारित कीमत से अधिक दाम में बेची जाती है। लोगों का कहना है कि इसको लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। आसपास के लोगों ने दुकान हटाने की मांग की है।