{"_id":"6a3302e48266e3bfdd0b8a89","slug":"youth-flees-with-cash-from-counter-fir-registered-at-gorakhnath-police-station-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1356833-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एफडी के नाम पर आईसीआईसीआई बैंक में चार लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एफडी के नाम पर आईसीआईसीआई बैंक में चार लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा में मंगलवार दोपहर एक जालसाज ने बैंक कर्मचारियों को झांसा देकर चार लाख रुपये उड़ा लिए। युवक ने 12 लाख रुपये की एफडी कराने की बात कहकर पहले भरोसा जीता और फिर कैशियर को बैंक से बाहर भेजकर काउंटर से नकदी लेकर चंपत हो गया। बैंक कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर के फतेहपुर निवासी और बैंक कैशियर यश चौधरी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को एक युवक बैंक पहुंचा और शाखा प्रबंधक के बारे में पूछताछ की। प्रबंधक के मौजूद न होने पर उसने बताया कि उसके घर में शादी हुई है और वह 12 लाख रुपये की एफडी कराना चाहता है। यश चौधरी के अनुसार, उन्होंने शाखा प्रबंधक से फोन पर बात की और युवक की भी उनसे बातचीत कराई। इसके बाद प्रबंधक ने छोटे नोट लेकर एफडी की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही।
युवक ने बताया कि रुपये एक ज्वेलर्स की दुकान पर रखे हैं और उसके पिता वहीं मौजूद हैं। उसने यह भी कहा कि एफडी उनके मोबाइल फोन से ही करानी है।
आरोप है कि युवक ने कैशियर से पहले 500 रुपये के नोटों की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके बाद ज्वेलर्स की दुकान से रुपये लेने के बहाने कैशियर को वहां भेज दिया। इसी दौरान युवक ने काउंटर पर मौजूद कर्मचारी से चार लाख रुपये ले लिए और मौके से भाग गया। उधर, ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचने पर कैशियर को युवक की बताई गई कोई जानकारी नहीं मिली। बैंक लौटने पर पता चला कि युवक काउंटर से नकदी लेकर जा चुका है। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि बैंक के कैशियर की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।