सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   23 tolas of gold and Rs 38,000 in cash stolen from the house of a retired bank official in Gurugram.

Ambala News: गुरुग्राम गए बैंक से रिटायर्ड अधिकारी के घर से 23 तोले सोना व 38 हजार नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
23 tolas of gold and Rs 38,000 in cash stolen from the house of a retired bank official in Gurugram.
अंबाला सिटी के सेक्टर-9 ​स्थित मकान में चोरी के बाद बचे सोने के आभूषण दिखाते हुए पीड़ित: स्वयं
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टर-9 में चोरों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी के बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की। शातिर करीब 25 तोले सोना व बेडरूम में रखी 38 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। वारदात के समय पीड़ित परिवार गुरुग्राम गया हुआ था। 30 अप्रैल को जब घर लौटे तो सामान गायब था। अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। राहत की बात यह रही कि इस वारदात के दौरान बेड में छिपाकर रखे लाखों रुपये के गहने बच गए।
Trending Videos


पिछली दीवार फांदकर घुसे थे चोर
सेक्टर-9 निवासी रामेश्वर दास ने बताया कि वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त हैं। 16 अप्रैल को अपने घर को ताला लगाकर गुरुग्राम में रहने वाले अपने बेटे मोहित के पास गए थे। वीरवार शाम करीब 4 बजे जब वह लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे पड़े थे। चोर पिछली दीवार फांदकर कमरों की कुंडी तोड़कर दाखिल हुए थे। चोरों ने बेडरूम में रखी लोहे की अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने के गहने चुरा लिए। इसमें 8 सोने की चूड़ियां, 2 कड़े, 2 चेन, 4 अंगूठियां व 3 गिन्नी शामिल हैं, जिनका कुल वजन करीब 25 तोले हैं। इसके अलावा बेडरूम में रखे 38 हजार रुपये भी गायब मिले। जांध अधिकारी सब इंस्पेक्टर कुशलपाल ने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

अंबाला सिटी के सेक्टर-9 स्थित मकान में चोरी के बाद बचे सोने के आभूषण दिखाते हुए पीड़ित: स्वयं

अंबाला सिटी के सेक्टर-9 स्थित मकान में चोरी के बाद बचे सोने के आभूषण दिखाते हुए पीड़ित: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed