सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   5.48 crore rice scam, FIR against four

Ambala News: 5.48 करोड़ के चावल का घोटाला, चार पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
5.48 crore rice scam, FIR against four
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मुलाना। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के धान मिलिंग सत्र 2024-25 में नारायणगढ़ के उपलाना गांव स्थित श्री कृष्णा राइस मिल पर सरकार का 5.48 करोड़ रुपये का धान व चावल खुर्द-बुर्द करने का आरोप है।
विभाग के भौतिक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि राइस मिलर ने 14 हजार 8 क्विंटल, लगभग 49 गाड़ी चावल सरकारी खजाने में जमा नहीं कराया। मुलाना थाना पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक महेश कुमार की तहरीर पर रामकरण, जसरत दोनों पार्टनर, गारंटर शिवम ट्रेडिंग कंपनी, जमीदारा ट्रेडिंग कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति के तत्कालीन निरीक्षक महेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 सितंबर 2025 को नारायणगढ़ के एएफएसओ विनय सैनी की अध्यक्षता में विभाग ने एक कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी में निरीक्षक महेश रोहिला व दिनेश तुली बतौर सदस्य शामिल थे। गठित कमेटी को निर्देश थे कि वह राइस मिलों के प्रांगण में भंडारित धान, सीएमआर चावल की भौतिक जांच पड़ताल करना सुनिश्चित करें। गठित कमेटी ने श्री कृष्णा राइस मिल की भौतिक जांच पड़ताल की तो इस घोटाले का खुलासा हुआ। जांच में 20908.92 600 क्विंटल धान (14008.98.042 क्विंटल चावल) कम पाया गया जिसकी रिपोर्ट गठित टीम ने जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अंबाला के कार्यालय में दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed