सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man dies after being hit by train

Ambala News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
विज्ञापन
परिजन बोले- नौकरी में छंटनी होने से था परेशान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ट्रेन की चपेट में आने से यूपी के मुज्जफरनगर निवासी अखिल की मौत हो गई। हादसा अंबाला-दिल्ली रेल खंड पर मोहड़ी स्टेशन के पास हुआ। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है। जांच अधिकारी करण सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर कैंट स्टेशन मास्टर से जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। मौके पर छानबीन की गई तो मोबाइल फोन से परिजनों से संपर्क किया गया।
जीआरपी थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि नौकरी को लेकर अखिल परेशान चल रहा था, हालांकि अभी किसी के खिलाफ परिजनों ने शिकायत नहीं दी है। जीआरपी थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि अगर परिजनों की तरफ से इस संबंध में शिकायत आएगी तो तथ्यों व जांच के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। मृतक का पोस्टमॉर्टम बुधवार को करवाया जाएगा। मृतक शादीशुदा बताया गया है और उसका एक साल का बच्चा भी है। मृतक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था लेकिन कुछ दिन पहले कंपनी ने छंटनी की जानकारी दी थी इसलिए अखिल परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed