सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case study-based questions confused the candidates.

Ambala News: परीक्षार्थियों को केस स्टडी आधारित प्रश्नों ने उलझाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Case study-based questions confused the candidates.
अंबाला छावनी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर आत
विज्ञापन
- सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू, 8537 विद्याथियों ने दी परीक्षा
Trending Videos

- अंबाला छावनी, अंबाला सिटी, बराडा और नारायणगढ़ में बनाए गए 23 परीक्षा केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन 10वीं कक्षा के मुख्य विषय गणित की परीक्षा आयोजित की गई। वहीं, 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बायोटेक्नोलॉजी विषय का पेपर था। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा देने वाले कुछ छात्रों ने बताया कि दूसरे सेमेस्टर की केस स्टडी आधारित प्रश्न इतने घुमावदार थे कि उन्हें समझने में काफी समय बीत गया। समझ न आने के कारण उन्हें कुछ सवाल छोड़ने पड़े। वहीं कुछ छात्रों ने कहा कि पेपर न ज्यादा कठिन था न ही अधिक आसान।
अंबाला छावनी, अंबाला सिटी, बराड़ा और नारायणगढ़ में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिनमें 10वीं कक्षा के 8,528 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 8,502 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 26 छात्र अनुपस्थित रहे। इसी तरह से 12वीं कक्षा की बायोटेक की परीक्षा के लिए अंबाला छावनी में दो विशेष केंद्र बनाए गए थे, जहां 35 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

औसतन रहा पेपर
रोनित ने बताया कि पेपर न तो बहुत आसान था और न ही बहुत कठिन, जिसने साल भर पढ़ाई की है, उसके लिए यह औसत रहा।

गणना के कारण पेपर अधूरा रह गया

आशीर्वाद ने बताया कि गणना वाले सवाल काफी लंबे थे, जिस वजह से समय कम पड़ गया और उनका पेपर अधूरा रह गया।

केस स्टडी और गणना ने उलझाया

छात्र विशाल ने बताया कि उनकी तैयारी तो पूरी थी, लेकिन दूसरे सेमेस्टर की केस स्टडी आधारित प्रश्न इतने घुमावदार थे कि उन्हें समझने में काफी समय बीत गया। समझ न आने के कारण उन्हें कुछ सवाल छोड़ने पड़े।

लंबा रहा प्रश्न पत्र, छूटे सवाल

करणवीर ने बताया कि पेपर काफी विस्तृत था। 27 पृष्ठों के प्रश्नपत्र में 38 सवाल पूछे गए थे। लंबाई अधिक होने के कारण वह केवल 35 सवाल हल कर पाए और तीन सवाल छूट गए।

कई सवाल पाठ्यक्रम से बाहर थे

गगन ने बताया कि प्रश्नपत्र में कई सवाल पाठ्यक्रम से बाहर थे। इसके अलावा बहुविकल्पीय प्रश्न इस बार काफी कठिन श्रेणी के थे, जिन्हें हल करने में परेशानी हुई।

अंबाला छावनी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर आत

अंबाला छावनी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर आत

अंबाला छावनी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर आत

अंबाला छावनी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर आत

अंबाला छावनी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर आत

अंबाला छावनी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर आत

अंबाला छावनी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर आत

अंबाला छावनी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर आत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed