{"_id":"6994d924c8a7852f0207525b","slug":"cti-posted-in-chandigarh-chargesheeted-ambala-news-c-36-1-amb1001-158467-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चंडीगढ़ में तैनात सीटीआई चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चंडीगढ़ में तैनात सीटीआई चार्जशीट
विज्ञापन
विज्ञापन
काम में लापरवाही पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई) पर गाज गिरी है। काम में लापरवाही को लेकर सीटीआई अतुल को चार्जशीट थमाई गई है। यह चार्जशीट लघु स्तर पर काम में लापरवाही को लेकर दी गई है। इसके अलावा रेलवे ने संबंधित को चेतावनी भी जारी की है कि वो अपनी कार्यशैली में सुधार लाए। इस संबंध में संबंधित कर्मचारी भी जल्द अपना पक्ष रेलवे अधिकारी के समक्ष रखेगा ताकि मामले की हकीकत सामने आ सके।
इस संबंध में कुछ समय पहले भी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों की तरफ से प्रधानमंत्री कार्यालय पीएमओ में शिकायत भेजी गई थी। इस शिकायत में सीटीआई पर भ्रष्टाचार सहित अन्य आरोप लगाए गए थे, हालांकि जांच में यह आरोप सहीं नहीं पाए गए। इस दौरान यह भी सामने आया कि दो रेल यूनियनों की आपसी खींचतान को लेकर यह विवाद पिछले काफी समय से चल रहा है और संबंधित सीटीई के खिलाफ पहले भी दो बार शिकायत रेलवे को दी गई थी जोकि जांच के बाद निराधार पाई गई थी।
यह मामला पीएमओ से जुड़ी शिकायत का नहीं है। उस जांच में सीटीआई पर लगे आरोप गलत पाए गए थे। यह काम में लापरवाही को लेकर एक लघु चार्जशीट दी गई है ताकि दोबारा लापरवाही न हो।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
Trending Videos