{"_id":"6994da184b3cfbf6ec01f81f","slug":"7055-crore-to-be-built-at-doraha-railway-over-bridge-ambala-news-c-36-1-amb1001-158449-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दोराहा में 70.55 करोड़ से बनेगा रेले ओवर ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दोराहा में 70.55 करोड़ से बनेगा रेले ओवर ब्रिज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला मंडल के अधीन दोराहा स्थित लेवल क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। यह ओवरब्रिज चार लेन का होगा। इस ब्रिज के बनने से सड़क मार्ग से पंजाब व चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दोराहा स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 164-एबी पर 70.55 करोड़ की लागत से बनने वाले चार-लेन रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया सहित चीफ इंजीनियर रोड सेफ्टी प्रोजेक्ट राजीव रंजन राजू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने ने कहा कि 12 वर्षों से स्थानीय लोग और व्यापारी इस फाटक पर लगने वाले भीषण जाम से जूझ रहे थे।
दोराहा का यह मार्ग लुधियाना को रूपनगर मोहाली और चंडीगढ़ से जोड़ने वाली मुख्य कड़ी है। इस लेवल क्रॉसिंग से रोजाना 190 ट्रेनें गुजरती हैं और प्रतिदिन तीन हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है।
Trending Videos