सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   5.95 lakh forms distributed to voters, Narayangarh BLOs leading the way

Ambala News: मतदाताओं को बांटे 5.95 लाख फॉर्म, सबसे आगे नारायणगढ़ के बीएलओ

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 20 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
5.95 lakh forms distributed to voters, Narayangarh BLOs leading the way
बीएलओ मतदाताओं को फार्म देते हुए। संवाद - फोटो : मोनिका कुमारी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने कहा कि जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम तेजी से चल रहा है। इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की ओर से अब तक 5 लाख 95 हजार 332 मतदाताओं को नामावली फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित मापदंडों का पालन करते हुए जिले में इस पुनरीक्षण कार्यक्रम को पूरी तरह संपन्न किया जाएगा।

जिले की चार विधानसभाओं में सबसे तेजी से नारायणगढ़ विधानसभा के बीएलओ ने लोगों के घरों तक यह फार्म पहुंचाए हैं। उन्होंने 80 प्रतिशत से अधिक घरों तक फार्म पहुंचा दिए हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर मुलाना विधानसभा के बीएलओ हैं। उम्मीद है कि तीन से चार दिनों में फार्म वितरण का कार्य पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ, राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ बूथवार बैठक करेंगे। इस दौरान उन्हें एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत/डुप्लीकेट) मतदाताओं की सूचियां सौंपी जाएंगी। ये सूचियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) और जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएंगी, ताकि ड्राफ्ट मतदाता सूचियों के प्रकाशन से पहले ही हर गलती को सुधारा जा सके। इसका मुख्य उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग के कोई भी मतदाता न छूटे के संकल्प को पूरा करना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वेबसाइट पर सर्च मोड में उपलब्ध होगी सूची
प्रशासन के अनुसार, ड्राफ्ट मतदाता सूचियों के प्रकाशित होते ही अंबाला जिले की बूथवार, विधानसभावार और जिलावार एएसडी सूचियां संबंधित वेबसाइटों पर लाइव कर दी जाएंगी। खास बात यह है कि यह पूरा डेटा ईपीआईसी सर्चेबल मोड में उपलब्ध होगा, जिससे कोई भी मतदाता आसानी से अपना नाम और विवरण तलाश सकेगा।
विज्ञापन

---------
बीएलओ के तीन बार जाने पर भी नहीं मिले मतदाताओं की सूची होगी साझा
जिला चुनाव तहसीलदार गुलशन शर्मा ने बताया कि जिले में चल रहे एसआईआर भाग के रूप में उन मतदाताओं की बूथवार सूचियां साझा की जाएंगी, जिन्हें एएसडी श्रेणी में चिन्हित किया गया है। यह वे मतदाता हैं जिनसे बीएलओ के तीन या उससे अधिक बार घर जाने और राजनीतिक दलों के बीएलए के प्रयासों के बाद भी संपर्क नहीं हो सका है।
-----------
किस विधानसभा में कितने प्रतिशत फार्म वितरित हुए
विधानसभा क्षेत्र- मतदाताओं को फार्म मिले- प्रतिशत
नारायणगढ़- 153700- 80.33
अंबाला कैंट- 115733- 55.21
अंबाला सिटी- 174502- 65.27
मुलाना- 151397- 68.50
कुल- 595332- 66.94
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed