{"_id":"6a38360cbd07add6420c10b0","slug":"dhmu-train-to-run-soon-on-the-shimla-kalka-route-ambala-news-c-36-1-amb1001-165131-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शिमला-कालका मार्ग पर जल्द दौड़ेगी डीएचएमयू ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शिमला-कालका मार्ग पर जल्द दौड़ेगी डीएचएमयू ट्रेन
विज्ञापन
कालका रेलवे स्टेशन पर खड़ी डीएचएमयू ट्रेन। रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबाला। शिमला-कालका रेल मार्ग पर सफर करने वाले पर्यटकों को जल्द बड़ी सौगात मिलेगी। इस ऐतिहासिक ट्रैक पर जल्द आधुनिक सेल्फ प्रोपेल्ड डीजल हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट (डीएचएमयू) ट्रेन सेट दौड़ती नजर आएगी। रेलवे इन दिनों इस आधुनिक ट्रेन का परीक्षण कर रहा है। इस ट्रेन को रोजाना 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, आगामी दिनों में इस ट्रेन के अंतिम परीक्षण होंगे। ट्रेन सेट का नियमित परिचालन सभी परीक्षणों के सफल समापन और रेलवे बोर्ड से अनिवार्य मंजूरी मिलने के बाद ही शुरू किया जाएगा।
डीएचएमयू ट्रेन में शुरुआती दौर में कुछ तकनीकी खामियां सामने आईं थीं। इसमें कूलिंग सहित इंजन गर्म होने की शिकायतें शामिल थीं। तकनीकी टीम ने इन दिक्कतों को दूर कर दिया है और लगभग 15 दिनों से लगातार परीक्षण हो रहे हैं और इस दौरान कोई भी खामी ट्रेन में तैनात टीम के समक्ष नहीं आई है।
खूबसूरत वादियों को निहार सकेंगे
यह ट्रेन सेट विशेष रूप से हेरिटेज खंड पर यात्रियों के आराम और परिचालन दक्षता को बढ़ाने के लिए तैयार की है। ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत इसके आपस में जुड़े हुए वेस्टिब्यूल कोच और चौड़ी खिड़कियों के शीशे हैं। इससे यात्री बिना किसी बाधा के शिमला की खूबसूरत वादियों को निहार सकेंगे। ट्रेन में एसी की सुविधा मिलेगी, यानी गर्मियों में ठंडक और सर्दियों में ब्लोअर से गर्म हवा मिलेगी। पूरे ट्रेन सेट में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल पैसेंजर अनाउंसमेंट और सूचना प्रणाली लगाई गई है। ट्रेन में आधुनिक बायो-टॉयलेट की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
सुरक्षा मानकों का रखा जाएगा ध्यान
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, डीएचएमयू का परिचालन कालका-शिमला खंड के तय सुरक्षा मानकों और अनुमोदित अधिकतम स्पीड लिमिट के सख्त अनुपालन में ही किया जाएगा। सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा। अपने आकर्षक लुक और प्रीमियम डिजाइन की वजह से यह ट्रेन अभी से सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। ट्रैक से गुजरते वक्त लोग इसकी तस्वीरें ले रहे हैं। स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों का मानना है कि इस ट्रेन के शुरू होने से शिमला आने वाले पर्यटकों को एक नया अनुभव मिलेगा।
डीएचएमयू के परीक्षण लगातार हो रहे हैं। पहले कूलिंग सहित कुछ अन्य तकनीकी खामियां थीं, जिन्हें दूर कर दिया गया है। अब अलग-अलग गति पर ट्रेन दौड़ाई जा रही है। उम्मीद है कि जल्द संचालन को लेकर अंतिम रूपरेखा तैयार हो जाएगी।
- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल