सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   MLA Shaili Chaudhary took charge of the stage in Naraingarh.

Ambala News: नारायणगढ़ में विधायक शैली चौधरी ने संभाला मंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
MLA Shaili Chaudhary took charge of the stage in Naraingarh.
योग मुद्रा में विधायक शैली चौधरी व एसडीएम नारायणगढ़। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

नारायणगढ़। योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में विपक्ष के लोग नजर नहीं आए। मगर नारायणगढ़ का कार्यक्रम चर्चा का विषय बन गया। यहां पर प्रशासन ने कांग्रेस आलाकमान की कार्रवाई झेलने वाली विधायक शैली चौधरी को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां शैली चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम शिवजीत भारती ने की। कार्यक्रम में विधायक और एसडीएम एक साथ योग के संतुलन बनाते नजर आए।
इस दौरान विधायक शैली चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। योग केवल एक दिन की क्रिया नहीं बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने नागरिकों से इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। विधायक ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आयुष और योग पद्धति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

योग मुद्रा में विधायक शैली चौधरी व एसडीएम नारायणगढ़। विभाग

योग मुद्रा में विधायक शैली चौधरी व एसडीएम नारायणगढ़। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed