सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Female students were made to remove their hairbands and earrings, and were also asked to leave their handkerchiefs outside.Female students were made to remove their hairbands and earrings, and were also asked to leave their handkerchiefs outside.

Ambala News: छात्राओं के उतरवाए हेयरबैंड और कुंडल, रूमाल भी बाहर रखवाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Female students were made to remove their hairbands and earrings, and were also asked to leave their handkerchiefs outside.Female students were made to remove their hairbands and earrings, and were also asked to leave their handkerchiefs outside.
परीक्षार्थी जांच कराते हुए। संवाद
विज्ञापन
- जिले के सात केंद्रों पर 87 प्रतिशत विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 370 रहे अनुपस्थित


माई सिटी रिपोर्टर,
अंबाला। जिले के सात केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर इस बार प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद दिखीं। लड़कियों को हेयरबैंड तक ले अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी। आधार कार्ड की कॉपी भी बाहर रखवा ली गई। कई परीक्षार्थी रूमाल लेकर आए थे तो वह भी नहीं ले जाने दिया गया। कुंडल, कड़े भी उतरवाए गए। यहां तक कि जो बच्चे जनेऊ धारण किए थे उनकी टीशर्ट को ऊपर करके पूरी तरह से जांच की गई। पंजीकृत 2962 परीक्षार्थियों में से 87.5 प्रतिशत यानी 2592 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 370 अनुपस्थित रहे।
इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम देखने को मिले। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ के जवान भी केंद्रों पर तैनात रहे। गड़बड़ी की गुंजाइश को खत्म करने के लिए नियंत्रण कक्ष में खुद आरटीए ने जिम्मेदारी संभाली और पल-पल की गतिविधि पर नजर रखी। जीएमएन कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर सुबह 11 बजे से विद्यार्थियों को प्रवेश देना शुरू कर दिया गया था। लड़के और लड़कियों की अलग-अलग लाइन बनाई गई। दोनों की गहनता से तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों ने दी इंतजार की परीक्षा
दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक चलने वाली परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू कर दिया गया था। केंद्र के मुख्य गेट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही छात्रों को अंदर जाने की अनुमति मिली। किसी भी प्रकार के विवाद या भीड़ से बचने के लिए इस बार अभिभावकों को परीक्षा केंद्र से काफी दूर रोक दिया गया था। तपती धूप में भी अभिभावक केंद्रों के बाहर दुकानों, पेड़ों की छांव या अपनी कारों में बच्चों के बाहर आने का इंतजार करते दिखे। दोपहर डेढ़ बजे परीक्षा केंद्रों को पूरी तरह से सभी के लिए सील कर दिया था। नीट की परीक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए एसपी अजीत सिंह शेखावत भी प्रत्येक केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन


तालियों किया बच्चों का स्वागत

परीक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही जीएमएन कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र के दरवाजे खुले बच्चे और परिजन दोनों उत्साहित हो उठे। परिजनों ने हाथ ऊपर कर ताली बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कुछ परिजन भावुक भी हो गए। पंचकूला से आए विशेष गोयल ने बताया कि पिछली बार भी उनकी बेटी ने अंबाला में परीक्षा दी थी। पेपर काफी अच्छा हुआ था मगर विवाद हुआ तो हमें बहुत निराशा हुई। सोचा बच्चों के ऊपर क्या गुजरी होगी। इस बार खुशी है कि बच्ची का पेपर अच्छा हुआ है। अंबाला सिटी से पहुंचीं साविता देवी ने बताया कि वह एक नर्स हैं। उनकी बेटी ने भी यह परीक्षा दी है। उन्हें खुशी हो रही है कि पेपर काफी अच्छा आया है।

परीक्षार्थी जांच कराते हुए। संवाद

परीक्षार्थी जांच कराते हुए। संवाद

परीक्षार्थी जांच कराते हुए। संवाद

परीक्षार्थी जांच कराते हुए। संवाद

परीक्षार्थी जांच कराते हुए। संवाद

परीक्षार्थी जांच कराते हुए। संवाद

परीक्षार्थी जांच कराते हुए। संवाद

परीक्षार्थी जांच कराते हुए। संवाद

परीक्षार्थी जांच कराते हुए। संवाद

परीक्षार्थी जांच कराते हुए। संवाद

परीक्षार्थी जांच कराते हुए। संवाद

परीक्षार्थी जांच कराते हुए। संवाद

परीक्षार्थी जांच कराते हुए। संवाद

परीक्षार्थी जांच कराते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed