{"_id":"6a385772df1bfdcd6a03eea6","slug":"massive-turnout-on-yoga-day-ambala-news-c-36-1-amb1002-165146-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन
अंबाला सिटी के सेक्टर 10 में योग करते मंत्री विपुल गोयल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- खेल स्टेडियम सेक्टर-10 में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, मंत्री विपुल गोयल ने युवाओं संग किया योग
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। खेल स्टेडियम सेक्टर-10 में रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह के साथ योग प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास भी किया। वहीं अधिकारी योग करने के दौरान संतुलन बनाते हुए नजर आए।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में आज पूरा विश्व योगमय हो चुका है। करीब 190 देशों ने योग को अपनाया है। उन्होंने कहा कि योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाकर ही हम वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव का भी आभार जताया, जिन्होंने 25 वर्ष पहले योग के प्रति देश में अलख जगाई थी।
मंत्री गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में इस वर्ष प्रदेश में स्वस्थ शरीर के लिए योग, योग युक्त हरियाणा, रोग मुक्त हरियाणा की थीम पर योग दिवस मनाया गया है। राज्य में इस समय 800 से अधिक योगशालाएं हैं जिससे 6500 गांवों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। मौके पर उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
झांसे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें : कैबिनेट मंत्री
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नीट लिखित री-परीक्षा 2026 के लिए सरकार ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। नकल रहित और पारदर्शी परीक्षा कराना सरकार की प्राथमिकता है। अवैध कॉलोनियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नियमों के तहत इन्हें नियमित कर मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी के झांसे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें।
प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम में आयुष विभाग की योग शिक्षिका नीरू अग्रवाल और उनकी टीम ने कपालभाति, अनुलोम-विलोम व विभिन्न आसन कराए। समारोह के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले योग शिक्षकों, आयुष विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडीसी विराट, एसपी अजीत सिंह शेखावत, भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप सिंह राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।