{"_id":"6a383bf2b194740853034741","slug":"ambalas-industrialists-will-be-able-to-showcase-their-products-on-a-global-platform-ambala-news-c-36-1-amb1002-165163-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंबाला के उद्योग संचालक वैश्विक मंच पर प्रदर्शित कर सकेंगे अपने उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंबाला के उद्योग संचालक वैश्विक मंच पर प्रदर्शित कर सकेंगे अपने उत्पाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबाला। जिले में साइंस एवं फार्मा उद्योग से जुड़े कारोबारियों को अब अपनी पहचान बनाने के लिए वैश्विक मंच मिलेगा। वह भारत सरकार के सहयोग से अपने उत्पादों को विश्व के विभिन्न देशों में लगने वाली प्रदर्शनी में प्रदर्शित कर सकेंगे। इसके साथ ही सरकार उन्हें विदेशी ग्राहकों को खाेजने में भी मदद करेगी। भारत सरकार का वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय चाहता है कि स्वदेशी उत्पादक अपने उपकरणों और इंजीनियरिंग से जुड़े उत्पादों को वैश्विक मंच पर लेकर जाएं।
इस क्षेत्र में जब देश आगे बढ़ेगा तो चीन जैसी प्रतिस्पर्धा में हम भी खड़े हो सकते हैं। यही कारण है कि इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ईईपीसी) ने अंबाला की तरफ अपना ध्यान किया है। वह अंबाला में अपना एक विशेष चैप्टर भी खोलने की बात कह रहे हैं। इस चैप्टर के खुलने के बाद स्थानीय उद्योग संचालको को अपने उत्पादों को वैश्विक बाजार तक ले जाने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही सितंबर में दिल्ली के भारत मंडपम में एक एक्सपो भी आयोजित होगा जिसमें अंबाला के कारोबारी अपनी स्टॉल लगाएंगे।
-- -- -- -- -- -- --
स्थानीय उत्पादों में आ सकता है निखार
अंबाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट मैन्यूफेक्चरर्स एसोसिएशन के महासचिव उमा कांत बताते हैं कि अंबाला में अधिकांश कारोबारी देशभर में अपने उत्पादों की सप्लाई करते हैं। कुछ ही लोग हैं जो एक्सपोर्ट की दहलीज चढ़ सके हैं। ईईपीसी हमें एक मंच दे रहा है जिससे हम हमारे स्थानीय उत्पादों को पहले निखार सकते हैं। उनकी पैकेजिंग अच्छी कर सकते हैं और प्रदर्शनियों में जाकर हम उन्हें प्रदर्शित भी कर सकते हैं। वह हमें काफी अनुदान पर स्टॉल भी उपलब्ध कराएंगे। इस उद्देश्य के साथ भारत सरकार के कई अन्य उपक्रम भी जुड़े हुए हैं। जो कारोबारियों की इस दिशा में मदद करेंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
इंडस्ट्री के बारे में मिलेगी जानकारी
महासचिव उमा कांत बताते हैं कि अभी तक कारोबारी स्थानीय स्तर पर तकनीक या उत्पाद विकसित करते हैं। इस संगठन के साथ जुड़कर वह जब विदेश जाएंगे तो अपने क्षेत्र से जुड़ी तकनीक और देश दुनिया में क्या नवाचार हो रहा है यह भी जान सकते हैं। इस जानकारी के बाद अपने उत्पाद को और बेहतर बना सकते हैं। अन्यथा वह दुनिया को बता सकते हैं कि उनके उत्पाद कैसे अलग और बेहतर हैं।