{"_id":"6a6a6043d6f005bd10098581","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-jewellery-showroom-goods-were-burnt-to-ashes-ambala-news-c-36-1-amb1002-167030-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ज्वैलरी शोरूम में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ज्वैलरी शोरूम में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख
विज्ञापन
पूजा काम्प्लेक्स में रात्रि 2 बजे आभूषण शोरूम में आग बुझाने में जुटे फायरकर्मी। पीड़ित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात करीब डेढ़ बजे पूजा कॉम्प्लेक्स में हुई घटना
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। मंगलवार रात पूजा कॉम्प्लेक्स स्थित अग्रवाल ज्वैलर्स के शोरूम में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान का इंटीरियर, आभूषण, एसी और सोना जांचने की मशीनें जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
फायर अधिकारी के मुताबिक, रात करीब एक बजे शोरूम में अचानक आग सुलगी। आसपास के लोगों ने जब शोरूम के पिछले हिस्से से घना धुआं निकलते देखा तो रात 1:20 बजे अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने तुरंत शोरूम का शटर खोलकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। अंदर झांकने पर देखा कि आग पूरे शोरूम में विकराल रूप धारण कर चुकी थी।
कर्मचारियों ने बिना देरी किए पानी की बौछारें मारनी शुरू कीं। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग साढ़े चार बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। सिटी के फायर अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भयानक थी कि शोरूम में रखा कीमती सामान और आधुनिक मशीनें जल गईं। फिलहाल नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।