फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees throng Lord Jagannath's Rath Yatra

Ambala News: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng Lord Jagannath's Rath Yatra
अंबाला सिटी के कपड़ा मार्केट से निकलती भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा। संवाद
जयघोष के साथ जगह-जगह भगवान का पुष्प वर्षा से किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। इस्कॉन कुरुक्षेत्र एवं इस्कॉन अंबाला प्रचार समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शहर में भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव जी एवं सुभद्रा महारानी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। यह आयोजन इस्कॉन कुरुक्षेत्र के उपाध्यक्ष एचजी साक्षी गोपाल प्रभु के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

रथ यात्रा शाम 5 बजे रेलवे स्टेशन (अंबाला सिटी) से शुरू हुई। इसके बाद यात्रा कपड़ा मार्केट, शुकुल कुंड रोड, जगाधरी गेट, आर्य चौक, सिविल अस्पताल व सेक्टर-7 से गुजरते हुए कम्युनिटी हॉल में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ भक्ति भाव से रथ को खींचा और जगह-जगह भगवान पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया। वहीं श्रद्धालु भक्तिरस में नृत्य करते नजर आए। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

रथ यात्रा का विशेष महत्व
इस्कॉन अंबाला के प्रचार प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि शास्त्रों में जगन्नाथ रथ यात्रा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि जो व्यक्ति श्रद्धापूर्वक भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचता है, उसे महान आध्यात्मिक पुण्य मिलता है और उसके समस्त पापों का नाश हो जाता है। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

अंबाला सिटी के कपड़ा मार्केट से निकलती भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा। संवाद

अंबाला सिटी के कपड़ा मार्केट से निकलती भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed