फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demand to make Hindi compulsory in government work

Ambala News: सरकारी कामकाज में हिंदी अनिवार्य करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Demand to make Hindi compulsory in government work
हिंदी प्रचार-प्रसार समिति के पदा​धिकारी सीएम को ज्ञापन देते हुए। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। हिंदी प्रचार-प्रसार समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सतीश चावला, सचिव अजय कत्याल और कार्यकारिणी सदस्य प्रेम चंद अग्रवाल ने राज्य में हिंदी का प्रयोग बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। समिति ने मांग की कि हरियाणा के सभी सरकारी विभागों, कार्यालयों और भवनों के नाम अनिवार्य रूप से हिंदी में लिखे जाएं। पंजाब और महाराष्ट्र की तर्ज पर राज्य के सभी व्यापारिक एवं अन्य प्रतिष्ठानों के साइनबोर्ड हिंदी देवनागरी लिपि में लिखवाने के निर्देश जारी हों। प्रतिनिधिमंडल ने सरकारी विधेयकों, आदेशों और पत्राचार को मूल रूप से हिंदी में तैयार करने, हिंदी माध्यम के छात्रों को नौकरियों में अंकों की छूट देने और निजी क्षेत्र में हिंदी का प्रयोग करने वाले उद्योगों को प्रोत्साहित करने का भी आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed