{"_id":"6a6a626b29281251e90dfdfc","slug":"mechanic-and-driver-die-as-bolero-overturns-ambala-news-c-36-1-amb1001-167025-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बोलेरो पलटने से मिस्त्री और चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बोलेरो पलटने से मिस्त्री और चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काला आम्ब-नारायणगढ़ रोड पर मंगलवार रात हुआ सड़क हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। काला आम्ब-नारायणगढ़ रोड पर मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात स्विफ्ट कार को बचाने के प्रयास में एक बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बोलेरो सवार हिमाचल निवासी मिस्त्री राम कुमार और यमुनानगर निवासी चालक रामेश्वर राम की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस को दी गई शिकायत में डेरा रामा बाग वासी बलविंदर सिंह ने बताया कि उनका डेरा गांव में एक स्क्रीनिंग प्लांट है। उनके प्लांट पर हिमाचल के टिक्कर ताल निवासी राम कुमार मिस्त्री का काम करता था और रणजीतपुर, यमुनानगर निवासी रामेश्वर राम चालक की नौकरी करता था।
28 जुलाई की रात वे खाना खाने के लिए अपनी गाड़ियों से काला आम्ब गए थे। रात करीब 11:15 बजे वे स्क्रीनिंग प्लांट में लौट रहे थे। रामेश्वर और राम कुमार बोलेरो गाड़ी में सवार थे जबकि बलविंदर सिंह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से उनके पीछे-पीछे चल रहे थे। बोलेरो गाड़ी को रामेश्वर चला रहा था और राम कुमार अगली सीट पर बैठा था। जब उनकी गाड़ियां गांव डेरा अड्डा के पास पीर की मजार के सामने पहुंचीं तो नारायणगढ़ की तरफ से एक स्विफ्ट कार का चालक अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार में और गलत दिशा से ले आया। बोलेरो के ठीक सामने अचानक कार आ जाने पर जब ड्राइवर रामेश्वर ने गाड़ी को बचाने की कोशिश की तो स्विफ्ट कार बाल-बाल बचते हुए निकल गई लेकिन बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर और लोहे की ग्रिल से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
गाड़ी पलटने के बाद अंदर ही फंस गए दो लोग
गाड़ी पलटने के कारण राम कुमार और रामेश्वर अंदर बुरी तरह फंस गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की सहायता से नागरिक पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात स्विफ्ट कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।