{"_id":"6a3466c4e1c4d2e9290d1345","slug":"a-woman-crossing-the-road-was-crushed-by-an-unknown-vehicle-and-died-on-the-spot-ambala-news-c-36-1-amb1001-164993-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 19 Jun 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-शाहबाद एनएच-44 पर बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दत्ता पेट्रोल पंप के समीप सड़क पार कर रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नन्हेड़ा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी 35 वर्षीय माता कलावती बुधवार सुबह करीब छह बजे घर से अपनी बहन के घर जाने के लिए निकली थीं। सुबह करीब नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि दत्ता पेट्रोल पंप के पास एनएच-44 पर उनकी माता का एक्सीडेंट हो गया है। जब वे मौके पर पहुंचे तो उनकी माता मृत अवस्था में पड़ी थीं। जांच अधिकारी प्रकाश चंद ने बताया कि अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद