सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   An elderly man injured in a road accident died in the hospital after five days.

Ambala News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग ने पांच दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 19 Jun 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
An elderly man injured in a road accident died in the hospital after five days.
विज्ञापन
अंबाला। टुंडला गांव के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग ने पांच दिन बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। आरोपी चालक टाटा एस (छोटा हाथी) लेकर मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मृतक के भांजे की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

टुंडला निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जून की शाम करीब 7 बजे वह अपनी ड्यूटी से घर लौट रहा था। उसने देखा कि उसके मामा श्याम लाल सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक टाटा एस के चालक ने श्याम लाल को टक्कर मार दी। परिजन उन्हें तुरंत अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल ले गए। यहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उपचार के लिए उन्हें मोहड़ी स्थित आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 17 जून को श्याम लाल की मौत हो गई। मृतक के भांजे राजकुमार ने मौके पर ही गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था। उसने बताया कि टक्कर मारने वाले चालक ने अपना नाम टिंकू, निवासी मनमोहन नगर, अंबाला सिटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed