सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantonment Board starts cleaning drains before monsoon

Ambala News: मानसून से पहले कैंटोनमेंट बोर्ड ने शुरु की नालों की सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Cantonment Board starts cleaning drains before monsoon
अंबाला छावनी में गोल चक्कर के पास सार्वजनिक शौचालय को तोड़ते कैंटोनमेंट बोर्ड के कर्मचारी। संवा
विज्ञापन
अंबाला। मानसून से पहले कैंटोनमेंट बोर्ड ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बोर्ड प्रशासन ने ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए नालों की सफाई का व्यापक अभियान छेड़ दिया है। इस कड़ी में कार्रवाई करते हुए गोल चक्कर के समीप एक पुराने सार्वजनिक शौचालय को ढहा दिया गया, जो लंबे समय से नाले के प्रवाह में बाधा बना हुआ था।
Trending Videos

जल निकासी को सुचारू बनाने के लिए बोर्ड ने दो जेसीबी मशीनों को काम पर लगाया है। इन मशीनों की मदद से नालों के भीतर जमा भारी गाद को बाहर निकाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि केवल सफाई ही नहीं, बल्कि मानसून के दौरान पानी के दबाव को झेलने के लिए टूटे हुए नालों की मरम्मत का कार्य भी साथ-साथ किया जाएगा। बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बारिश शुरू होने से पहले सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई शत-प्रतिशत पूरी हो जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड क्षेत्र में कहीं भी जलभराव न हो और पानी की निकासी सुचारू बनी रहे। इसे प्राथमिकता पर रखा गया है। इसी को देखते हुए अवरोध हटाए जा रहे हैं और गाद निकाली जा रही है।
- राहुल आनंद शर्मा, मुख्य अधिशासी अधिकारी, कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed