{"_id":"69f5173117cc7b8a830283ad","slug":"census-blueprint-ready-government-will-keep-an-eye-on-every-facility-in-your-home-ambala-news-c-36-1-amb1002-162542-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जनगणना का खाका तैयार, आपके घर की एक-एक सुविधा पर होगी सरकार की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जनगणना का खाका तैयार, आपके घर की एक-एक सुविधा पर होगी सरकार की नजर
विज्ञापन
करधान क्षेत्र में प्रगणक बैठक करते हुए। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। जनगणना का महाभियान शुरू हो गया है। शुक्रवार को जनगणना के पहले दिन प्रगणकों ने आपस में बैठक की और शनिवार को सर्वे करने की रणनीति बनाई। इस बार की जनगणना पिछले दशकों के मुकाबले काफी अलग और आधुनिक होगी। जनगणना के प्रथम चरण यानी मकान सूचीकरण और आवास गणना के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इस चरण में प्रगणक आपके दरवाजे पर आकर न केवल मकान की मजबूती पूछेंगे, बल्कि आपके जीवन स्तर से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल भी करेंगे।
कच्चा है या पक्का, छत से फर्श तक का होगा हिसाब
जनगणना के पहले चरण में मकान की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रशासन यह आंकड़ा जुटाएगा कि देश में कितने मकान पक्के हैं और कितने अभी भी जर्जर स्थिति में हैं। मकान को बनाने में किस सामग्री का उपयोग हुआ है मसलन मिट्टी, लकड़ी, ईंट, पत्थर, सीमेंट या कंक्रीट इन सब का विवरण दर्ज किया जाएगा साथ ही, यह भी देखा जाएगा कि मकान का उपयोग केवल रहने के लिए हो रहा है या वहां दुकान, कार्यालय या पूजा स्थल भी संचालित है।
पानी, बिजली और इंटरनेट, बदलेगा सुविधाओं का पैमाना
इस बार की गणना में आपके घर की सुख-सुविधाओं का बारीकी से विश्लेषण होगा, जिसमें पीने के पानी से लेकर डिजिटल इंडिया के असर तक सभी जानकारी ली जाएगी। परिवार की आर्थिक संपन्नता का आकलन करने के लिए वाहनों का विवरण भी मांगा जाएगा। क्या आपके पास साइकिल है, या आप स्कूटर/मोटर साइकिल का उपयोग करते हैं। क्या घर के आंगन में कार, जीप या वैन खड़ी है। इन सभी सवालों के जवाब डेटाबेस का हिस्सा बनेंगे।
पीने का पानी: क्या पानी नल से आता है या हैंडपंप से? क्या पानी का स्रोत घर के भीतर है या बाहर?
डिजिटल इंडिया का असर: परिवार के पास रेडियो और टीवी के अलावा कंप्यूटर या लैपटॉप है या नहीं, और सबसे महत्वपूर्ण घर में इंटरनेट की सुविधा है या नहीं, इसकी भी जानकारी ली जाएगी।
स्वच्छता और रसोई: शौचालय फ्लश वाला है या गड्ढे वाला? गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां ढकी हैं या खुली? रसोई में खाना पकाने के लिए एलपीजी का उपयोग हो रहा है या आज भी लकड़ी और गोबर के उपले जल रहे हैं।
साइकिल से लेकर कार तक: आपकी सवारी की गिनती होगी।
इन प्रमुख बिंदुओं पर रहेगा ध्यान
परिवार का विवरण: मुखिया का नाम, लिंग और जाति का विवरण।
स्वामित्व: मकान अपना है या किराए का।
कमरे: घर में रहने वाले परिवारों की संख्या और कमरों का विवरण।
संचार: मोबाइल फोन और लैंडलाइन की उपलब्धता।
Trending Videos