{"_id":"69b1c300a182c72e0608be3e","slug":"chandigarh-station-blocked-platforms-for-several-trains-including-kalka-ambala-news-c-36-1-amb1001-159545-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ स्टेशन पर ब्लॉक: कालका समेत कई ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म, अधिक जानकारी के लिए एप का करें उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ स्टेशन पर ब्लॉक: कालका समेत कई ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म, अधिक जानकारी के लिए एप का करें उपयोग
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 09:43 AM IST
विज्ञापन
सार
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि ट्रेनों के लेट होने की स्थिति में मौके पर भी प्लेटफॉर्म बदले जा सकते हैं। यात्री अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जानने के लिए एनटीईएस एप का उपयोग करें या स्टेशन पर होने वाली घोषणाओं और रेल कर्मचारियों से संपर्क करें।
रेलवे स्टेशन पर रुकी रेल।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
रेल भूमि विकास प्राधिकरण की ओ से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन कार्य के कारण 12 मार्च से प्लेटफॉर्म ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक 17 मार्च 2026 तक रोजाना मध्यरात्रि 12 बजे से सुबह चार बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) हटाने का कार्य किया जाएगा। इसके कारण कालका मेल और हेमकुंड एक्सप्रेस समेत तीन प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है।
Trending Videos
अंबाला मंडल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ब्लॉक के दौरान किसी भी ट्रेन को रद्द या शॉर्ट टर्मिनेट नहीं किया गया है, हालांकि परिचालन सुचारू रखने के लिए ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म
ट्रेन नंबर 12311 हावड़ा-कालका मेल, यह ट्रेन अब प्लेटफॉर्म नंबर 4 के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर आएगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14610 हेमकुंड एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 2 के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर लगेगी। ट्रेन नंबर 14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस का ठहराव भी प्लेटफॉर्म नंबर 2 के बजाय अब प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर होगा। इसके अतिरिक्त ट्रेन नंबर 14629/14630 चंडीगढ़-फिरोजपुर का रेक प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर रहेगा।
अधिक जानकारी के लिए एप का करें उपयोग
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि ट्रेनों के लेट होने की स्थिति में मौके पर भी प्लेटफॉर्म बदले जा सकते हैं। यात्री अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जानने के लिए एनटीईएस एप का उपयोग करें या स्टेशन पर होने वाली घोषणाओं और रेल कर्मचारियों से संपर्क करें।