सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Husband starts living in a live-in relationship with his aunt, mother and son are facing torture.

Ambala News: पति चाची के साथ लिवइन में रहने लगा, मां-बेटे झेल रहे यातनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Husband starts living in a live-in relationship with his aunt, mother and son are facing torture.
विज्ञापन
- महिला ने राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के समक्ष बयां किया दर्द
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला सिटी। पंचायत भवन में बुधवार को राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इसमें अंबाला और यमुनानगर से पीड़िताएं पहुंचीं। यमुनानगर से आई एक पीड़िता ने बताया कि उनके पति का चाची के साथ संबंध हैं और वह लिवइन में रहता है। इस हरकत के कारण उनका बेटा और वह ससुराल में यातनाएं भुगत रही हैं।
इस मामले में जांच के लिए आयोग की तरफ से एक सप्ताह का समय दिया गया है। दूसरा मामला अंबाला की एक आईटीआई से जुड़ा था। इसमें शिक्षिका ने प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दी थी। इसमें पड़ताल करने पर पता चला कि विभाग ने पहले ही प्रिंसिपल को क्लीनचिट दे दी है। ऐसे में इस मामले को रद्द कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज किया था। एजेंडे में 22 शिकायतों को सुना गया। इसमें चार शिकायतों के लिए आयोग द्वारा तिथि दी गई है और अन्य शिकायतों को निस्तारित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया से शादी करने आ गई महिला, अब युवक मुकरा



सुनवाई में एक मामला रोचक आया। एक 17 से 18 वर्ष के लड़के के संपर्क में आस्ट्रेलिया में रहने वाली आ गई। वह उससे शादी करने के लिए भारत चली आई। अब लड़का शादी करने से इन्कार कर रहा है। ऐसे में महिला ने आयोग से गुहार लगाई कि उसकी शादी कराई जाए। वहीं यमुनानगर से आए एक मामले में पीड़ित और अधिवक्ता के बीच में जनसुनवाई के बाहर हाथापाई हो गई। बताते हैं कि महिला ने जिस समय शादी की थी तब वह नाबालिग थी। अब पति की मौत के बाद ससुराली उसे घर में रहने नहीं दे रहे। महिला ने गुहार लगाई कि उसके पति के खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज किया जाए। जबकि पति इस दुनिया में ही नहीं है।

स्पेन चला गया अंबाला का युवक



जनसुनवाई में अंबाला के कम ही मामले सामने आए। इनमें एक मामला अंबाला के युवक से जुड़ा था। युवक अपनी पत्नी को छोड़कर स्पेन चला गया है। स्पेन जाने से पहले उसने पत्नी का गर्भपात भी करवा दिया। अब पत्नी के फोन व मैसेज का उत्तर नहीं देता है। ऐसे में चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने एएसपी अंबाला को निर्देश दिए कि लड़के को वापस लाने की प्रक्रिया अपनाई जाए। वहीं यमुनानगर के एक सरकारी स्कूल से जुड़ी शिकायत पहुंची थी। इसी प्रकार एक लड़की के लापता होने की, पुलिस द्वारा शोषण की, ब्लैकमेलिंग, घरेलू हिंसा के मामले पहुंचे थे।

दो जिलों की महिलाओं की शिकायतें सुनीं

चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने बताया कि आयोग द्वारा दो-दो जिलों में जन सुनवाई के तहत महिलाओं की शिकायतें सुन रहे हैं। आयोग का प्रयास है कि जो भी शिकायतें यहां पर आएंगी उनका तीव्रता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस जन सुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं के साथ अत्याचार व उनके शादी के बाद अलग होने से जुड़ी शिकायतें मिली थीं। मौके पर आयोग से पूजा लोधी, एडवोकेट प्रीति सहगल, एडवोकेट मोहिनी शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed