{"_id":"6a531fb1ed1d8cc0c706a2ee","slug":"elder-son-kills-elderly-father-in-ambala-due-to-family-dispute-bricks-and-stones-found-near-body-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अंबाला में पारिवारिक कलह के चलते बड़े बेटे ने की बुजुर्ग पिता की हत्या, शव के पास पड़े थे ईंट व पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: अंबाला में पारिवारिक कलह के चलते बड़े बेटे ने की बुजुर्ग पिता की हत्या, शव के पास पड़े थे ईंट व पत्थर
Sun, 12 Jul 2026 10:31 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 12 Jul 2026 10:31 AM IST
सार
मृतक हरविन्द्र कुमार के दो बेटे गगन और छोटा बेटा प्राइवेट नौकरी करते हैं। शनिवार की रात को हरविन्द्र कुमार का अपने बड़े बेटे गगन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच तीखी बहस और झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला के बब्याल में शराब के ठेके के पास मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक 62 वर्षीय बुजुर्ग का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बब्याल अर्जुन नगर के किरायेदार हरविन्द्र कुमार उर्फ टीटू के रूप में हुई है। पुलिस ने पास की दुकान के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो आरोपी बेटा गगन कैद हो गया था। सुबह 3 बजकर 30 मिनट की वारदात बताई जा रही है। वार्ड नंबर 6 के बूथ प्रधान रवि कुमार ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की थी।
विज्ञापन
पिता-पुत्र में रात को हुआ था झगड़ा
बताया जाता है कि मृतक हरविन्द्र कुमार के दो बेटे गगन और छोटा बेटा प्राइवेट नौकरी करते हैं। शनिवार की रात को हरविन्द्र कुमार का अपने बड़े बेटे गगन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच तीखी बहस और झगड़ा हुआ था। शव के पास ईंट व पत्थर भी पड़े हुए थे। मृतक एक फैक्ट्री में काम करता था।
विज्ञापन