{"_id":"6a325ba1ff2eac5aba0fab17","slug":"gunshot-fired-during-a-clash-between-two-groups-in-dukheri-village-of-ambala-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अंबाला में दुखेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े में चली गोली, 2 दिन पहले भी गांव में हुआ था विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: अंबाला में दुखेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े में चली गोली, 2 दिन पहले भी गांव में हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार
हमलावर व पीड़ित आपस में दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं लेकिन पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। सीआईए, फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीमें मौके पर पहुंच गई है व एक गोली का खोल भी बरामद हुआ है।
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अंबाला के दुखेड़ी गांव में बुधवार सुबह 12 बजे दो पक्षों के बीच आपसी झगड़े के दौरान केशव को गोली लग गई। पेट में गोली लगने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। पेट में गोली लगने पर खून से लथपथ में केशव को उपचार के लिए अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित आदेश अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां केशव का ऑपरेशन हुआ। उधर, गांव में पुलिस ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। बताया जाता है कि दुखेड़ी गांव में ही गली के ही दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था।
उस समय तो मामला शांत हो गया था। बुधवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। इसी बीच एक हमलावर ने केशव के पेट में गोली मार दी। हमलावर व पीड़ित आपस में दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं लेकिन पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। सीआईए, फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीमें मौके पर पहुंच गई है व एक गोली का खोल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन