सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Muslim man misdeeds with 8 years old girl in Pilibhit

पीलीभीत में मासूम से दरिंदगी: दूसरे समुदाय के बुजुर्ग ने बच्ची से किया दुष्कर्म, हंगामे के बाद गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 17 Jun 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत में आठ साल की बच्ची से दरिंदगी की गई। पीड़ित बच्ची ने दूसरे समुदाय के बुजुर्ग पर आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित हिंदूवादी संगठन के लोगों ने थाने में हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  

Muslim man misdeeds with 8 years old girl in Pilibhit
आरोपी मोहम्मद उमर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत शहर से सटे भिखारीपुर के बाजार में रविवार को लापता नजदीक के एक गांव की आठ वर्षीय बच्ची मंगलवार दोपहर पड़ोस के उगनपुर में मिली। बच्ची ने बताया कि एक घर में 68 साल के दूसरे समुदाय के बुजुर्ग ने उससे दुष्कर्म किया। इसका पता चलते ही ग्रामीणों और हिंदू संगठन के लोगों में आक्रोश फैल गया। पहले गांव में और फिर रात को सुनगढ़ी थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने आननफानन गांव में दबिश देकर कुछ देर बाद ही आरोपी मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली।



गांव निवासी महिला के मुताबिक उनकी बेटी रविवार दोपहर अपने पिता के साथ भिखारीपुर बाजार गई थी। वहां अचानक वह लापता हो गई। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। परिजन ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे किसी ने बच्ची को उगनपुर में लावारिस हालत में घूमता देख परिवार वालों को सूचना दी। जब वे उगनपुर पहुंचे तो बच्ची आरोपी के घर के नजदीक मिल गई। परिजन उसे अपने साथ घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को पहले से जानते हैं परिजन 
मां और पिता ने बताया कि घर पर बच्ची ने उन्हें बताया कि उगनपुर के एक घर में एक वृद्ध ने उसके साथ बुरा काम किया है। आरोपी पीड़िता के गांव में ही आम के एक बाग की रखवाली करता है और परिवार के लोग पहले से उसे जानते थे। बच्ची के साथ हुई घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव पहुंच गए और हंगामा किया।

विज्ञापन

गांव में तैनात किया गया पुलिस बल 
बाद में ग्रामीणों और संगठन के लोगों ने बच्ची के साथ थाना सुनगढ़ी पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इस पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी सुनगढ़ी थाने पहुंच गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण कोतवाली पुलिस को भी सुनगढ़ी थाने बुला लिया गया। साथ ही गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसके बाद बच्ची और उसके परिजनों से जानकारी लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरती है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले में सख्त कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed