सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit case Minister says action against the accused will set a precedent

पीलीभीत दुष्कर्म कांड: राज्यमंत्री बोले- आरोपी पर ऐसी कार्रवाई होगी जो बनेगी नजीर; अखिलेश यादव पर साधा निशाना

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 17 Jun 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत में मासूम बच्ची से हुई दुष्कर्म की घटना पर राज्यमंत्री संजय गंगवार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी कि उसकी सात पुश्तें याद रखेंगी। उन्होंने इस घटना को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। 

Pilibhit case Minister says action against the accused will set a precedent
राज्यमंत्री संजय गंगवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।



राज्यमंत्री ने बताया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में दूसरे समुदाय के बुजुर्ग ने बच्ची को जबरन अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस घटना का वीडियो भी बनाया था। मंत्री ने इस कृत्य को बेहद शर्मनाक और अमानवीय बताया। राज्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस कप्तान से बात कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करवाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आरोपी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो एक नजीर बनेगी। आरोपी की सात पुश्तें याद रखंगी। मंत्री ने कहा कि ऐसे अपराधियों को समाज में रहने का कोई हक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव पर साधा निशाना
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव को अपने कार्यकर्ताओं को समझाने की हिदायत दी। संजय गंगवार ने कहा कि भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसी कोशिश दोबारा हुई, तो इतनी कठोर कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सीधे पाकिस्तान में ही नजर आएंगे। मंत्री ने कहा कि इस घटना पर अखिलेश यादव एक शब्द नहीं बोलेंगे। अखिलेश को वर्ग विशेष को खुश करना है। 

मंत्री ने पीड़िता के परिजनों को न्याय का भरोसा दिया
राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने बुधवार को गांव पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को निष्पक्ष कार्रवाई और सुरक्षा का आश्वासन दिया। मंत्री ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने पीड़िता के बाबा और पिता से भी बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed