सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   15 police personnel suspended for being absent from duty without permission.

Pilibhit News: बगैर अनुमति ड्यूटी से गायब 15 पुलिसकर्मी निलंबित

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
15 police personnel suspended for being absent from duty without permission.
विज्ञापन
पीलीभीत। लंबे समय से बिना अनुमति अनुपस्थित चल रहे 15 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने निलंबित कर दिया। इनमें तीन उपनिरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी, नौ आरक्षी, एक महिला आरक्षी और दो स्वीपर शामिल हैं। सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है। एसपी ने बताया कि विभिन्न थानों, पुलिस लाइन, यूपी 112, मॉनिटरिंग सेल और अन्य इकाइयों में तैनात कुल 15 पुलिसकर्मी एवं कर्मचारी लंबे समय से बिना अनुमति ड्यूटी से गायब पाए गए थे। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार, कई कर्मचारी आकस्मिक अवकाश और अर्जित अवकाश पर जाने के बाद निर्धारित अवधि पूरी होने पर भी ड्यूटी पर नहीं लौटे। वहीं, कुछ कर्मी बिना किसी स्वीकृत अवकाश के बाद भी लगातार अनुपस्थित रहे। विभागीय स्तर पर समीक्षा के दौरान मामला सामने आया। निलंबित किए गए कर्मियों में पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश कुमार और कृष्ण कुमार, कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक विकास कुमार, पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी श्याम सुंदर शुक्ला, आरक्षी प्रदीप कुमार, गौतम तोमर, विश्वेंद्र बालियान, यूपी 112 में तैनात आरक्षी रोहित खोखर, मॉनिटरिंग सेल के आरक्षी हिमांशु, थाना सेहरामऊ उत्तरी के आरक्षी शोभित कुमार, कोतवाली के आरक्षी अमित कुमार, थाना जहानाबाद के आरक्षी आशीष कुमार, थाना बरखेड़ा की महिला आरक्षी मेघा शर्मा, थाना न्यूरिया के स्वीपर लकी बाबू व पुलिस लाइन के स्वीपर सलीम मियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि कुछ कर्मचारी मार्च और अप्रैल माह से ही बिना अनुमति अनुपस्थित चल रहे थे, जबकि कुछ मई और जून में अवकाश समाप्त होने के बाद भी कार्यभार ग्रहण करने नहीं पहुंचे। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed