सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   JSY performance in aspirational blocks plummets; only two percent received payment.

Pilibhit News: जेएसवाई में आकांक्षी ब्लॉक धड़ाम, सिर्फ दो प्रतिशत को ही भुगतान

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
JSY performance in aspirational blocks plummets; only two percent received payment.
विज्ञापन
पीलीभीत। जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) को धरातल पर उतारने में आकांक्षी ब्लॉक ही जिले में सबसे पिछड़ गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर बरती गई लचर व्यवस्था के चलते जेएसवाई के भुगतान में पूरनपुर ब्लॉक की लापरवाही खुलकर सामने आई। इस वित्तीय वर्ष में अब तक 792 संस्थागत प्रसव दर्ज होने के बावजूद केवल 22 प्रसूताओं को ही योजना का लाभ मिल सका है, जो कि मात्र 2 प्रतिशत ही है। 708 लाभार्थियों का पंजीकरण सीएचसी स्तर पर लंबित व 62 सत्यापन अटके रहने के चलते जिले में सबसे खराब प्रदर्शन अब तक पूरनपुर का रहा है।

1 अप्रैल से 16 जून तक मंत्रा एप पर पूरनपुर में 792 संस्थागत प्रसव दर्ज किए गए, लेकिन इनमें से केवल 22 प्रसूताओं को ही प्रोत्साहन राशि का ऑनलाइन भुगतान अब तक किया गया। आंकड़ों के अनुसार, पूरनपुर में 62 मामलों का सत्यापन एमओआईसी स्तर पर लंबित है, जबकि 708 लाभार्थियों का पंजीकरण पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) पर अब तक पूरा नहीं हो पाया है। लंबित मामलों की संख्या जिले में सबसे अधिक है। इसका सीधा असर भुगतान प्रक्रिया पर पड़ा और ब्लॉक का भुगतान प्रतिशत मात्र 2.78 प्रतिशत तक सिमट गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--

आयुष्मान योजना में ब्लॉकवार जिले की स्थिति



ब्लॉक लाभार्थी भुगतान प्रतिशत

बीसलपुर 551 392 71

मरौरी 312 218 69
बिलसंडा 293 193 65

ललौरीखेड़ा 264 172 65
अमरिया 356 211 59

बरखेड़ा 323 187 57
पीलीभीत 961 462 48

पूरनपुर 792 22 2
कुल - 3852 1857 48
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed