सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Body of missing young woman found in Sutiya Nala

Pilibhit News: लापता युवती का सुतिया नाले में मिला शव

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Body of missing young woman found in Sutiya Nala
विज्ञापन
पूरनपुर। घर से लापता हुई हजारा थाना क्षेत्र के गांव रामनगर टपरा के बलजिंदर सिंह की पत्नी शीला (22) का शव अगले दिन गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर सुतिया नाले में उतराता मिला। पति की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने हत्या कर शव को सुतिया नाले में फेंकने का आरोप उसके ससुरालियों पर लगाया है।


गांव के बलजिंदर सिंह की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले लखीमपुर खीरी के थाना संपूर्णानगर के गांव सुमेर निवासी शीला के साथ हुई थी। उसको डेढ़ साल का पुत्र है। शीला 16 जून की रात करीब नौ बजे घर से लापता हो गई। अगले दिन बुधवार को उसके पति ने थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी की तहरीर दी। शाम को गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर सुतिया नाले में शीला का शव उतराता देखे जाने की जानकारी होने पर पति ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच मृतका के मायके वाले आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मान रही आत्महत्या
एसओ शरद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जांच में पति-पत्नी में हुए विवाद पर शीला के नाले में कूद कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि उसके मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed