{"_id":"6a345166296e3600b3063b77","slug":"due-to-fault-in-the-power-line-supply-to-more-than-15-thousand-electricity-consumers-has-stopped-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-162159-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लाइन में फाॅल्ट से 15 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लाइन में फाॅल्ट से 15 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के 33 केवी नकटादाना फीडर पर आई तकनीकी समस्या से करीब तीन घंटे 15 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा अन्य इलाकों में भी फॉल्ट और कटौती की समस्या रही। वहीं, कुछ इलाकों में बंच केबल में आग लगने से बिजली आपूर्ति ठप रही।
शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। रोजाना हो रहे फॉल्ट से उपभोक्ताओं की घंटों आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बुधवार की शाम करीब पौने आठ बजे नकटादाना 33 केवी सब स्टेशन में पक्षी के चिपक जाने से फॉल्ट हो गया। इससे यहां की मेन लाइन को बंद करना पड़ा। इसके अलावा संजय नगर, एकता नगर, निरंजनकुंज, अशरफ खां, मोहल्ला शाहरुख, चौक बाजार, दुर्गा प्रसाद, जगदीश बिहार आदि में कटौती रही।
पीली कोठी और शेरों वाली मठिया के पास फेस की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार रात के समय अन्य इलाकों में फॉल्ट और कटौती की समस्या बनी रही। बृहस्पतिवार की सुबह बल्लभ नगर, एकता नगर, लेखराज चौराहा, अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, तुलाराम, साहूकारा, कुंवरगढ़ आदि इलाकों में आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि बुधवार की रात तकनीकी समस्याएं आई थीं। इसे ठीक करा दिया गया है। कहीं, कोई बड़ा फॉल्ट नहीं था। संवाद