सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozers ran on the house of accused Mohammad Umar in Pilibhit

UP: पीलीभीत में दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद उमर के घर पर चला बुलडोजर, मासूम से की थी दरिंदगी

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 17 Jun 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत में आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी मोहम्मद उमर का घर जमींदोज कर दिया गया। प्रशासन ने बुधवार शाम बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। उधर, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।  

Bulldozers ran on the house of accused Mohammad Umar in Pilibhit
आरोपी मोहम्मद उमर के घर पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत में आठ वर्षीय बच्ची से दरिंदगी करने और वीडियो बनाने के 68 वर्षीय आरोपी मोहम्मद उमर पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने बुधवार को आरोपी के घर को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। सुनगढ़ी थाने के उगनपुर निवासी मोहम्मद उमर को मंगलवार रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधर, प्रशासन की टीम शाम को बुलडोजर लेकर आरोपी के घर पहुंची और 110 वर्ग गज जमीन पर बने मकान को जमींदोज कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजद रहा। इस कार्रवाई से गांव में खलबली मची रही। 



आठ साल की बच्ची से की थी दरिंदगी 
शहर से सटे भिखारीपुर के बाजार में रविवार को लापता नजदीक के एक गांव की आठ वर्षीय बच्ची मंगलवार दोपहर पड़ोस के उगनपुर में मिली थी। बच्ची ने बताया कि एक घर में 68 साल के दूसरे समुदाय के बुजुर्ग ने उससे दुष्कर्म किया। इसका पता चलते ही ग्रामीणों और हिंदू संगठन के लोगों में आक्रोश फैल गया था। पहले गांव में और फिर रात को सुनगढ़ी थाने पहुंचकर हंगामा किया था। पुलिस ने आननफानन गांव में दबिश देकर आरोपी मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को पहले से जानते थे परिजन 
मां और पिता ने बताया कि घर पर बच्ची ने उन्हें बताया कि उगनपुर के एक घर में एक वृद्ध ने उसके साथ बुरा काम किया है। आरोपी पीड़िता के गांव में ही आम के एक बाग की रखवाली करता है और परिवार के लोग पहले से उसे जानते थे। बच्ची की मां के मुताबिक उनकी बेटी रविवार दोपहर अपने पिता के साथ भिखारीपुर बाजार गई थी। वहां अचानक वह लापता हो गई। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका।

परिजन ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे किसी ने बच्ची को उगनपुर में लावारिस हालत में घूमता देख परिवार वालों को सूचना दी। जब वे उगनपुर पहुंचे तो बच्ची आरोपी के घर के नजदीक मिल गई। परिजन उसे अपने साथ घर ले आए। इसके बाद मासूम ने आपबीती बताई। 
 
विज्ञापन

भीड़ का आक्रोश देख हरकत में आई थी पुलिस  
आठ वर्षीय मासूम के साथ हुए घटनाक्रम और उससे जुड़े एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने की जानकारी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था। मौके की स्थिति को भांपते हुए पुलिस अलर्ट हुई और दो घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed