Railway News: ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें प्रभावित, स्थिति जांच कर ही करें यात्रा, रेलवे ने की अपील
जून माह में कई रेलखंडों पर ब्लॉक के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले से चल रहे मेजर और मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों की चाल बिगड़ी हुई है। अब प्रतापगढ़-जंघई व कटिहार-सोनैली रेलखंड में भी ब्लॉक लिए जाएंगे। पूरे जून माह ट्रेनों के निरस्तीकरण, डायवर्जन और री-शेड्यूलिंग का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में बेहतर होगा कि ट्रेन की स्थिति जांच कर ही यात्रा पर निकलें। रेलवे ने भी अपील की है कि टोल फ्री नंबर 139 और वन रेल एप के जरिये यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की सही स्थिति को जांच लें।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि लखनऊ मंडल के मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-जंघई रेलखंड पर दोहरीकरण और इंटर लॉकिंग कार्य के कारण ब्लॉक के चलते चार ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। 23 से 27 जून तक 15119 बनारस देहरादून एक्सप्रेस फाफामऊ-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ के रास्ते और 28 से 30 जून तक प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ के रास्ते चलाई जाएगी।
22 से 26 जून तक 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, फाफामऊ, जंघई के रास्ते और 27 से 29 जून तक 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग के रास्ते चलाई जाएगी।
इन गाड़ियों का भी बदला गया मार्ग
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल पर स्थित कटिहार-सोनैली और कटिहार-कुरेठा रेलखंड पर दोहरीकरण के कमीशनिंग और इंटरलॉकिंग ब्लॉक के कारण 16 व 19 जून को 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस, 16 जून को 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुकुरिया, सालमारी, डंडखोरा, कटिहार के रास्ते चलाई जा रही है। 17 और 18 जून को 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस मुकुरिया, सालमारी, डंडखोरा, कटिहार के रास्ते चलाई जाएगी। 17 जून को 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 20504 राजधानी एक्सप्रेस और 20506 राजधानी एक्सप्रेस कटिहार, मनियां, कुमेदपुर, मुकुरिया के रास्ते चलाई जाएगी।
एबीएस ब्लॉक के चलते दिल्ली रूट की कई ट्रेनों का मार्ग बदला
मुरादाबाद रेल मंडल के पिलखुआ-हापुड़-बाबूगढ़-कुचेसर रोड रेलखंड में मंगलवार को ऐन मौके पर एबीएस (ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग) कार्य के लिए ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनों को गाजियाबाद से रुड़की, मुरादाबाद होते हुए चलाया गया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेनें पांच घंटे तक देरी से बरेली आईं। दिल्ली से कई गाड़ियों को चार घंटे तक देरी से चलाया गया।
ब्लॉक के कारण 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट विशेष गाड़ी, 14322 भुज-बरेली एक्सप्रेस को गाजियाबाद से रूड़की-मुरादाबाद होते हुए चलाया गया। 04014 आनंद विहार- लौकहा बाजार विशेष गाड़ी को गाजियाबाद से कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के रास्ते चलाया गया।
22546 वंदे भारत एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे की देरी से बरेली आई। 15060 आनंद विहार-लालकुआं एक्सप्रेस, 14008 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस, 15304 नई दिल्ली-कासगंज एक्सप्रेस, 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस को दिल्ली से चार घंटे तक और 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट विशेष गाड़ी को दिल्ली से नौ घंटे देरी से चलाया गया।